दशहरा के मौके पर सिनेमाघरों में कई फिल्मों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है. इनमें नई रिलीज ‘जेलर 2’ से लेकर ‘प्रहार’, ‘नई नवेली’ और ‘राणाबाली’ शामिल हैं. वहीं इन नई रिलीज के बीच अजय देवनग की तीन हफ्ते पुरानी ‘दृश्यम 3’ भी पूरा दम दिखा रही है. चलिए यहां जानते हैं ये सभी फिल्मे दशहरा, यानी 20 अक्टबूर को कितना कलेक्शन कर रही हैं.
‘जेलर 2’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6 ( Jailer 2 Box Office Collection Day 6 Live Updates)
रजनीकांत की ‘जेलर 2’ बॉक्स पर धुआंधार परफॉर्म कर रही है. इस फिल्म ने अपने फर्स्ट मंडे टेस्ट में भी टॉप किया और 42.35 करोड़ का छप्परफाड़ कलेक्शन किया. वहीं दशहर के मौके पर यानी रिलीज के छठे दिन भी ‘जेलर 2’ धाकड़ कमाई करती दिख रही है.
‘प्रहार’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5 ( Prahaar Box Office Collection Day 5 Live Updates)
राजकुमार राव की ‘प्रहार’ की कमाई में संडे को थोड़ी तेजी देखी गई थी. इसने 3.75 करोड़ कमाए थे. लेकिन मंडे को इसके कलेक्शन में मंदी देखी गई और ये 2 करोड़ ही कमा पाई.
‘नई नवेली’ ऑफिस कलेक्शन डे 5 (Nayyi Navelli Box Office Collection Day 5 Live Updates)
यामी गौतम की नई नवेली ने संडे को कमाई में अच्छी तेजी दिखाई थी और 4.40 करोड़ कमाए थे. हालांकि मंडे को इसकी कमाई में भी मंदी देखी गई और इसने 2.65 करोड़ कमाए.
राणाबाली बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5 (Ranabaali Box Office Collection Day 5 Live Updates)
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ‘राणाबाली’ की कमाई में भी मंडे को मंदी देखी गई थी. इस फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन यानी सोमवार को 5.40 करोड़ कमाए.
दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 19 (Drishyam 3 Box Office Collection Day 19 Live Updates)
नई रिलीज फिल्मों के बीच भी अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ का पूरा दबदबा बना हुआ है. इस फिल्म ने तीसरे मंडे यानी 18वें दिन भी 3.50 करोड़ कमाए.
नोट: सभी आंकड़े सैकनिल्क से लिए गए हैं और रात 10.30 बजे के बाद ही फाइनल आंकड़े पता चल पाएंगे.
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.