बॉस ने कॉफी पर लगाया बैन, कहा- पीनी है तो एक घंटा एक्स्ट्रा काम करो – AajTak

Feedback
काम के बीच एक कप कॉफी या चाय मिल जाए, तो कई लोगों को थोड़ी राहत महसूस होती है. लेकिन सोचिए, अगर आपका बॉस आपको काम के दौरान कॉफी पीने से ही रोक दे, तो कैसा लगेगा? सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर एक पोस्ट शेयर किया है. इसमें उन्होंने दावा किया है कि उनके बॉस ने उन्हें कॉफी पीने से मना कर दिया. इतना ही नहीं जब वह घर से कॉफी लेकर आने लगी, तो उन्होंने इसके लिए भी मना कर दिया लेकिन आखिर इसके पीछे क्या वजह है चलिए जानते हैं. 
बॉस ने कॉफी पीने पर क्यों लगाई रोक?
रेडिट पर किए पोस्ट में कर्मचारी ने बताया कि उसके मैनेजर ने काम के घंटों के दौरान कॉफी पीने पर रोक लगा रखी है. यह पाबंदी सिर्फ ऑफिस की कॉफी मशीन से कॉफी लेने तक सीमित नहीं है. कर्मचारी के मुताबिक, घर से थर्मस में कॉफी लाना या कैन में मिलने वाली कॉफी पीना भी मना है. कर्मचारी ने आगे बताया कि ऑफिस में कॉफी मशीन तक पहुंचने में महज 20 सेकंड लगते हैं. इसके बावजूद उसे काम के दौरान कॉफी पीने की अनुमति नहीं है. मामला यहीं पर खत्म नहीं होता है. कर्मचारी ने यह भी दावा किया है कि बॉस ने कहा कि अगर आपकी कॉफी पीने की इच्छा हो रही है, तो ऑफिस का काम एक घंटे देर से शुरू करो और देर तक रुको. 
.
मशीन के पास ही जल्दी-जल्दी पी लेता हूं
कर्मचारी ने अपनी पोस्ट में बताया कि वह समय पर काम पर पहुंचता है. ऐसे में शिफ्ट एक घंटे देर से शुरू करने का सुझाव उसे समझ नहीं आया. उसने यह भी कहा कि कुछ कर्मचारी उसे कॉफी मशीन तक जाने के लिए कहते हैं क्योंकि कॉफी के बिना उसके लिए काम करना मुश्किल होता है. हालांकि, कर्मचारी के लिए परेशानी सिर्फ कॉफी पर लगी रोक नहीं है. उसका कहना है कि वह एक खास तरह के काम में है और इस नौकरी के जरिए अपने हुनर को बेहतर बनाना चाहता है. इसलिए वह फिलहाल नौकरी छोड़ने के बजाय वहां काम जारी रखना चाहता है.
.
बॉस के व्यवहार को लेकर भी शिकायत
कर्मचारी ने दावा किया कि नौकरी शुरू करने के बाद से कई लोग उसे मैनेजर के व्यवहार को लेकर आगाह कर चुके हैं. उसके मुताबिक, कुछ सहकर्मी लंबे समय से वहां काम कर रहे हैं, लेकिन बॉस के फैसलों पर सवाल उठाने से डरते हैं. कर्मचारी ने ऑफिस की घड़ी को लेकर भी शिकायत की. उसका आरोप है कि मैनेजर घड़ी को तीन मिनट आगे कर देता है. जब दूसरे कर्मचारी उसे ठीक करते हैं, तो मैनेजर दोबारा समय बदल देता है. कर्मचारी ने यह भी दावा किया कि कुछ लोग बिना विरोध किए ज्यादा समय तक काम करते हैं. 
सोशल मीडिया पर लोगों ने क्या कहा?
कर्मचारी की पोस्ट पर Reddit यूजर्स ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दीं. एक यूजर ने सलाह दी कि कर्मचारी को अच्छी  को बेहतर नौकरी की तलाश जारी रखनी चाहिए. वहीं, दूसरे यूजर ने सवाल उठाया कि क्या कॉफी पर रोक किसी सुरक्षा या स्वास्थ्य संबंधी नियम का हिस्सा है, क्योंकि कुछ औद्योगिक कार्यस्थलों पर इस तरह की पाबंदियां हो सकती हैं. वहीं, कुछ यूजर्स ने कर्मचारी को मैनेजर के व्यवहार का रिकॉर्ड रखने और जरूरत पड़ने पर सीनियर अधिकारी से बात करने की सलाह भी दी है. हालांकि, सोशल मीडिया पोस्ट से यह स्पष्ट नहीं होता कि कॉफी पर रोक लगाने के पीछे कोई आधिकारिक कार्यस्थल नीति या सुरक्षा संबंधी वजह थी या नहीं. 
 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News