बूंदी के रघुनाथपुरा में 61 फीट का रावण जलेगा: जय हनुमान विकास समिति ने किया आयोजन; शाम 5 बजे से झांकियां, र… – Dainik Bhaskar

जय हनुमान विकास समिति रघुनाथपुरा, बूंदी में आज दशहरा महोत्सव मना रही है। इस मौके पर 61 फीट के रावण का दहन किया जाएगा। यह कार्यक्रम रघुनाथपुरा (कुमावतों की झोपड़ियाँ), डूंडा के बालाजी, तहसील हिंडोली में हो रहा है।
महोत्सव में शाम 5 बजे अशोक नगर सांवरिया सेठ मंदिर से भव्य झांकियां निकलेंगी। ये झांकियां रघुनाथपुरा होते हुए दशहरा मैदान पहुंचेंगी, जहां शाम 6 बजे से उनका प्रदर्शन होगा। रात 9 बजे असत्य पर सत्य की जीत के प्रतीक रावण का दहन किया जाएगा।
रावण दहन के तुरंत बाद रात 9:15 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू होगा। इसमें कोटा की डांसर मुस्कान, पिंकी, सक्कु और चित्तौड़ की रियाणा अपनी प्रस्तुतियां देंगी। कार्यक्रम मुख्य अतिथि जगदीश कुडेसरा होंगे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News