दुनिया की ऊर्जा मांगों को पूरा करने में भारत की भूमिका पर पूछे जाने पर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा, “…भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में एक महाशक्ति (Refining Superpower) है. उनके पास भारी कच्चे तेल (Heavy Crude) को रिफाइन करने की क्षमता है. उन्होंने अतीत में भी ऐसा किया है, और मुझे लगता है कि जैसे-जैसे वेनेजुएला का अधिक से अधिक तेल बाज़ार में आएगा, भारत यह काम कर सकता है. वैसे, वेनेजुएला में भारत के पास पहले से ही तेल रियायतें (Oil Concessions) मौजूद हैं, जिससे वे खुद भी अधिक उत्पादन कर सकते हैं. इसलिए, ये सभी सकारात्मक बातें हैं.”
उन्होंने आगे कहा, “मैं यह दावा नहीं कर रहा हूँ कि दुनिया भर में जो स्थितियां बन रही हैं, उससे पैदा होने वाली कमी को अकेले वेनेजुएला पूरा कर सकता है, लेकिन मुझे लगता है कि समय के साथ यह निश्चित रूप से ऐसा कर सकता है, और कम समय में यह निश्चित रूप से मदद कर सकता है. इसलिए, यह उन विषयों में से एक है जिस पर हम चर्चा करेंगे. भारत के साथ हमने अतीत में भी इस पर बात की है और वे इसके लिए तैयार दिखते हैं. वे ऐसा करने के इच्छुक हैं. प्रतिबंधों और अन्य कारणों से कुछ बाधाएं आ सकती हैं, जिन्हें हमें मिलकर सुलझाना होगा…”
अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो मंगलवार (20 अक्टूबर, 2026) को मुंबई पहुंचे. तीन दिवसीय भारत दौरे पर पहुंच अमेरिकी विदेश मंत्री ने मुंबई स्थित ताज महल पैलेस होटल के अंदर ताज मेमोरियल में 26/11 आतंकवादी हमलों के पीड़ितों की श्रद्धांजलि दी. इसके बाद उन्होंने अमेरिका- ईरान संघर्ष से लेकर रूस-यूक्रेन युद्ध समेत कई मुद्दों पर अपनी बात रखी. इस दौरान उन्होंने अपनी भारत यात्रा के दौरान गुजरात के जामनगर स्थित दुनिया की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी कंपनी के दौरे पर भी बात की.
उन्होंने कहा कि अगर हमें तेल का सही से इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो हमें सबसे पहले उसे रिफाइन करना होगा. जिसके लिए हमें ऐसी कंपनियों की जरूरत है, जिसके पास ज्यादा से ज्यादा मात्रा में कच्चे तेल को रिफाइन करने की लाजवा क्षमता हो, तो मुझे लगता है कि मुझे उनसे जाकर मिलना चाहिए और उनसे बात करनी चाहिए, विशेषकर तब जब इस मामले में कई देशों से कच्चे तेल का आयात शामिल है.
ऊर्जा राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा अहम मुद्दा- रुबियो
मुंबई के ताज होटल स्थित ताज मेमोरियल में मीडिया से बातचीत करते हुए अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा, ‘भारत तेल रिफाइनिंग के क्षेत्र में एक बहुत बड़ी ताकत है. उसके पास भारी कच्चे तेल को रिफाइन करने की क्षमता है. वह पहले भी ऐसा कर चुका है और मेरा मानना है कि जैसे-जैसे ज्यादा से ज्यादा वेनेजुएला का तेल बाजार में आएगा, भारत ऐसा करना जारी रख सकता है. इसके अलावा, भारत के पास वेनेजुएला में पहले से ही तेल संबंधी रियायतें हैं, जिनसे वह खुद भी ज्यादा तेल का उत्पादन कर सकता है. इसलिए ये सभी सकारात्मक बातें हैं.’
उन्होंने कहा, ‘मैं अमेरिका के विदेश मंत्री के साथ-साथ अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के रूप में भी यात्रा कर रहा हूं, तो इस यात्रा के दौरान मुझे ऊर्जा से जुड़े मुद्दे को लेकर चर्चा करनी है, जो कि एक राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा एक अहम मुद्दा है.’
#WATCH | Mumbai, Maharashtra: On being asked what role India can play in meeting the world’s energy demand, US Secretary of State Marco Rubio says, “… India is a refining superpower. They have the capability to refine heavy crude. They’ve done so in the past, and I think as more and more Venezuelan oil comes online, it’s something they can do. They also, by the way, have pre-existing oil concessions in Venezuela that can produce more themselves. So, all these are positive things. I’m not claiming to you that Venezuela alone can fill the hole that could be caused by some of the things that are happening around the world, but I think over time, it most certainly can, and in the short term, it can certainly help. So, that’s one of the things we’ll talk about. With India, we’ve talked about it in the past, and they sound ready. They’re willing to do it. There might be a few impediments that stand in the way in terms of sanctions and so forth that we’ll have to work through…”
उन्होंने कहा, ‘उदाहरण के तौर पर दुनिया के कई देशों के बीच ऊर्जा को लेकर युद्ध होते हैं, ऊर्जा के मुद्दे को लेकर कई अर्थव्यवस्थाएं ध्वस्त हो जाती हैं. इसलिए हम एक ऐसी कंपनी से मिलने जा रहे हैं, जो कच्चे तेल को रिफाइन करने की बेहतरीन क्षमता रखती है. ऐसे में उनसे इस मुद्दे पर चर्चा करना बहुत ही अहम है.’
रिलायंस कंपनी से किन मुद्दों पर चर्चा करेंगे अमेरिकी विदेश मंत्री?
उन्होंने कहा कि वे रिलायंस इंडस्ट्रीज के स्वामित्व वाली दुनिया की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी कंपनी से वेनेजुएला से आने वाले भारी कच्चे तेल को रिफाइन करने के मुद्दे को लेकर बातचीत करेंगे. इसके साथ ही, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने यह भी कहा कि हम रिलायंस कंपनी से वेनेजुएला में तेल उप्तादन की संभावना को लेकर भी चर्चा करेंगे.
यह भी पढ़ेंः राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
विजय कुमार बिट्ठल ABP न्यूज में बतौर हिंदी कंसल्टेंट राइटर भूमिका निभा रहे हैं. पिछले 2 सालों से ABP न्यूज में कार्यरत हैं और नेशनल-इंटरनेशनल न्यूज टीम का हिस्सा हैं. राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम, राजनीति, चुनाव और सामाजिक मुद्दों से जुड़ी खबरें विशेष रूप से लिखते रहे हैं. ब्रेकिंग न्यूज पर फोकस रखते हैं. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर हमेशा बेहतर करने की कोशिश करते हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब 5 सालों का अनुभव है. एबीपी न्यूज से पहले प्रिंट मीडिया में दैनिक जागरण में बतौर सब-एडिटर कार्यरत रहे. माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) के नोएडा कैंपस से मास कम्युनिकेशन में बैचेलर्स डिग्री हासिल की है. संपर्क करें- Mail ID: vijaybitthal99@gmail.com | LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/vijay-kumar-bitthal-47ab7a1a3/ | X: https://x.com/Vijaybitthal99
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.