ISRO में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका! इन पदों पर निकली वैकेंसी, जानिए कौन कर सकता है अप्लाई – Bharat24live

Yuvraj Singh
Date: 20-10-26 17:09
ISRO Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में काम करने का शानदार अवसर सामने आया है. इसरो के सतीश धवन स्पेस सेंटर (SDSC SHAR), श्रीहरिकोटा ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस भर्ती की खास बात यह है कि इसमें 10वीं पास उम्मीदवारों से लेकर डिग्री और पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले अभ्यर्थियों तक को उनकी योग्यता के अनुसार आवेदन करने का मौका मिलेगा. कुल 97 पदों पर भर्ती की जाएगी और आवेदन करने की अंतिम तारीख 9 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है.
ISRO में किन पदों पर होगी भर्ती?
इस भर्ती अभियान के तहत टेक्नीशियन के 43, मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) के 16 और टेक्निकल असिस्टेंट के 14 पद भरे जाएंगे. इसके अलावा भारी वाहन चालक के 7, हल्के वाहन चालक के 5, साइंटिफिक असिस्टेंट के 3, लाइब्रेरी असिस्टेंट के 3, नर्स के 3 और फायरमैन के 2 पद शामिल हैं. वहीं, ड्राफ्ट्समैन के एक पद पर भी नियुक्ति की जाएगी. अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता और कौशल रखने वाले उम्मीदवारों के लिए यह भर्ती इसरो जैसे प्रतिष्ठित संस्थान से जुड़ने का अवसर प्रदान करती है.
10वीं पास से ग्रेजुएट तक कौन कर सकता है आवेदन?
इसरो के इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है. मल्टी टास्किंग स्टाफ और ड्राइवर के पदों के लिए 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जबकि टेक्नीशियन और ड्राफ्ट्समैन के लिए संबंधित ट्रेड में ITI की योग्यता जरूरी है. टेक्निकल असिस्टेंट पद के लिए संबंधित इंजीनियरिंग विषय में तीन साल का डिप्लोमा मांगा गया है. साइंटिफिक असिस्टेंट के लिए निर्धारित विषयों में BSc या संबंधित क्षेत्र की डिग्री, लाइब्रेरी असिस्टेंट के लिए ग्रेजुएशन के साथ लाइब्रेरी साइंस में मास्टर डिग्री और नर्स पद के लिए नर्सिंग में तीन साल का डिप्लोमा आवश्यक है. आवेदन से पहले उम्मीदवारों को संबंधित पद की विस्तृत पात्रता और आयु सीमा जरूर जांच लेनी चाहिए.
चयन प्रक्रिया और आवेदन की अंतिम तारीख
उम्मीदवारों का चयन पद के अनुसार कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (CBT), स्किल टेस्ट या फिजिकल टेस्ट के जरिए किया जाएगा. ड्राइवर पदों के लिए ड्राइविंग टेस्ट भी आयोजित किया जा सकता है. इसके बाद दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा और निर्धारित नियमों के अनुसार अंतिम चयन होगा. इच्छुक उम्मीदवार 9 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने के लिए इसरो की आधिकारिक वेबसाइट apps.shar.gov.in पर जाएं और भर्ती विज्ञापन SDSC SHAR/RMT/03/2026 के लिंक के जरिए फॉर्म भरें. फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी जानकारियों और दस्तावेजों को ध्यान से जांच लें. 
ये भी पढ़ें: Income Tax Recruitment 2026: इनकम टैक्स विभाग में 119 पदों पर भर्ती, 10वीं-12वीं पास खिलाड़ियों को मौका
भारत 24 लाइव — भारत का विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल। ताज़ा खबरें, विश्लेषण, वीडियो।
लाइव भारत 24 ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News