SATURN Rashifal Shani Gochar 2026 Shani Transit : आज से अगले 52 दिन तक शनि टेढ़ी चाल चलते रहेंगे। इस दौरान शनि कई राशियों को लाभ देंगे तो वहीं कुछ की मुश्किलें भी बढ़ाते नजर आएंगे। इस साल 27 जुलाई से ही शनि की ये चाल बदली है। इस वक्त शनि मीन राशि में हैं और 11 दिसंबर तक ऐसे ही टेढ़ी चाल चलते रहेंगे। इसके बाद शनि मार्गी होंगे लेकिन तब तक तीन राशियों पर उनकी पैनी निगाह बनी रहेगी। शनि इस दौरान इन राशियों की ना सिर्फ परीक्षा लेते दिखेंगे बल्कि कई ऐसी सिचुएशन भी सामने जाएंगे जिसमें खुद को आंकने का मौका भी मिलेगा।
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार वक्री शनि कर्क राशि, सिंह राशि और मीन राशि के लिए थोड़े टफ दिखेंगे। हालांकि इस दौरान इस राशि के जातकों को थोड़ा धैर्य रखना होगा। वहीं कुछ हालातों में बचना होगा। चलिए जानते हैं कि आखिर इन राशियों को अगले 11 दिसंबर तक किन बातों का विशेष ध्यान रखना है?
सबसे पहले बात करेंगे कर्क राशि वालों की। ये चंद्रमा की राशि है और इस राशि के जातकों के लिए अगले 52 दिन मुश्किल भरे ही होंगे। इस दौरान बेफिजूल के खर्चे से बचना होगा। अपने खर्चे और बचत के बीच सही बैलेंस बनाकर चलें। पारिवारिक मामले में किसी भी तरह की बहसबाजी ना करें। चीजों को समझदारी के साथ ही संभालें। नौकरीपेशा लोगों की जिम्मेदारी बढ़ेंगी लेकिन हड़बड़ी में किसी भी तरह की गड़बड़ी नहीं करनी है। बस इस बात का ध्यान रखें कि अगले कुछ समय तक किसी भी तरह के वाद-विवाद में नहीं फंसना है।
सिंह राशि के जातकों को इस दौरान काफी सजग रहना है। चीजें उलझेगी तो धैर्य बनाकर रखना है। अगर किसी काम का रिजल्ट मन मुताबिक ना मिले तो उदास नहीं होना है। आपको बस सही समय का इंतजार करना है। गुस्से में आकर कोई भी ऐसा काम नहीं करना है जिसका असर लंबे समय नुकसान दे। सोच-समझकर फैसले लें। अगले 52 दिन तक बस ये बात मन में बना लें कि अपने गुस्से पर किसी भी तरह करके कंट्रोल करना है। वहीं जो लोग बिजनेस से जुड़े हैं उन्हें हर एक चीज को लेकर अलर्ट रहने की जरूरत है।
अगले 52 दिन के लिए मीन राशि वालों को पर्सनल और प्रोफेशनल लेवल पर सतर्क रहने की जरूरत है। नौकरीपेशा लोगों पर काम का दबाव ज्यादा पड़ सकता है। धैर्य बनाकर बस अपना काम करते रहें और सही समय आने तक ओवरथिंकिंग बिल्कुल ना करें। आगे चलकर स्थिति आपके मन के हिसाब से ही होगी। कोई काम बार-बार आने वाली रुकावट की वजह से अटक सकता है जिससे मन खट्टा होगा लेकिन उदास ना हो। आप अपने हिस्से की मेहनत करते रहें।
1. शनिवार को शनि मंदिर में जाकर पूजा करें।
2. इस दिन तिल का दान करना आपके लिए शुभ होगा।
3. अपनी श्रद्धा और सामर्थ्य के हिसाब से लोगों को दान करें।
4. अपने से कमजोर लोगों का सम्मान करें नाकि उन्हें सताएं या नीचा दिखाएं।
5. 11 दिसंबर से पहले-पहले अपने सारे अधूरे काम पूरा कर लें।
शॉर्ट बायो: गरिमा सिंह एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में कार्यरत हैं। वह वास्तु, अंक शास्त्र, रत्न शास्त्र, फेंगशुई और राशिफल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं।
परिचय और अनुभव
गरिमा सिंह डिजिटल मीडिया में लंबे समय से सक्रिय हैं। इस समय वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपने करियर में न्यूज, फीचर और एक्सप्लेनर कंटेंट पर काम किया है। अब वह ज्योतिष से जुड़े विषयों को सरल और व्यावहारिक तरीके से पाठकों तक पहुंचाती हैं। उनके आर्टिकल की खास बात ये है कि वह जटिल ज्योतिषीय बातों को आसान भाषा में समझाने की पूरी कोशिश करती हैं ताकि जिसे एस्ट्रोलॉजी का ए भी नहीं पता है वह भी आसान तरीके से चीजों को समझ सके और उस पर अमल कर सके।
करियर
गरिमा ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत रेडियो चैनल रेड एफएम से की। यहां पर उन्होंने रेडियो से जुड़ी बारिकियों को समझने की कोशिश की और मॉर्निंग शो को प्रोड्यूस करने के साथ-साथ कॉपी राइटिंग का भी काम संभाला। साथ में कई विज्ञापनों में वॉइस ओवर भी दिया। इसके अलावा उन्होंने डीडी न्यूज, जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में डिजिटल और टीवी पत्रकारिता को करीब से जाना और समझा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का यह अनुभव आज उनके डिजिटल राइटिंग और स्टोरीटेलिंग के तरीके को और भी प्रभावशाली बनाता है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
गरिमा ने साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स और इंग्लिश विषयों में बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन दिल्ली और जामिया मिलिया इस्लामिया से टीवी और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इस दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की। वह जामिया मिलिया इस्लामिया की गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं।
एस्ट्रोलॉजी लेखन की सोच
गरिमा का मानना है कि ज्योतिष का उद्देश्य डर पैदा करना नहीं, बल्कि लोगों को सही दिशा और सकारात्मक सोच देना होना चाहिए। उनका फोकस होता है- सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और उपयोगी कंटेंट। वह शिव पुराण और कई और शास्त्रों की जटिल कथाओं को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं। गरिमा वास्तु शास्त्र और न्यूमरोलॉजी के अलावा फेंगशुई की किताबें पढ़ती रहती हैं और वहां की उपयोगी जानकारियों को पाठकों के साथ समय-समय पर साझा करती हैं।
व्यक्तिगत रुचियां
काम के अलावा गरिमा को गार्डनिंग, कुकिंग और टेबल टेनिस खेलना पसंद है। वह कानपुर से ताल्लुक रखती हैं और एक संतुलित जीवनशैली में विश्वास करती हैं।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise)
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न शास्त्र
फेंगशुई
हस्तरेखा शास्त्र
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play