सर्विस के लिए दी 3.32 करोड़ की कार, हुआ एक्सीडेंट, 3 महीने से मालिक परेशान – AajTak

Feedback
क्या हो अगर आप अपनी कार या बाइक सर्विस के लिए दें और उसका एक्सीडेंट हो जाए. ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां कार मालिक का आरोप है कि उन्होंने अपनी 3.32 करोड़ रुपये (एक्स शोरूम) कीमत की पोर्शे 911 (Porsche 911) को सर्विस के लिए ऑथराइज्ड सेंटर पर दिया था. कार ओनर ने बताया कि सर्विस सेंटर स्टाफ से उनकी कार का एक्सीडेंट हुआ.
मामला बेंगलुरु का है. पोर्शे 911 एक कैब से टकराई थी और इस घटना को तीन महीने हो चुके हैं. फिर भी उन्हें कोई निदान नहीं मिला है. इस पूरी घटना की जानकारी पोर्शे 911 के मालिक ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है. 
साहिल सिपानी नाम से इंटाग्राम यूजर ने लिखा, ‘मैंने कभी नहीं सोचा था कि पोर्शे 911 का ओनर होने का एक्सपीरियंस अकाउंटेबिलिटी की लड़ाई में बदल जाएगा. 23 जुलाई को मैंने अपनी पोर्शे सर्विसिंग के लिए वीएसटी मोटर्स को दी थी. पुलिस के मुताबिक, रोड टेस्ट के दौरान ड्राइवर ने लापरवाही से गाड़ी चलाई और कार का एक्सीडेंट हो गया.’
‘मैंने अपनी कार एक ऑथराइज्ड सर्विस सेंटर को इस भरोसे पर दी थी कि वो सुरक्षित हाथों में है. लेकिन सर्विस सेंटर की निगरानी में ही कार का एक्सीडेंट हो गया.’
यह भी पढ़ें: ये है मेरा बीस्ट… धांसू SUV खरीदकर बोलीं Sunny Leone, इतनी है कीमत
‘मैं समझता हूं कि इंसान से गलती हो सकती है. लेकिन इस घटना के बाद वीएसटी मोटर्स और पोर्शे ने जैसे मामले को संभाला है मैं उसे ना तो समझ पा रहा हूं और ना ही स्वीकार कर सकता हूं. ऐसा लग रहा है कि इस पूरी घटना को सिर्फ इंसानी गलती बताकर टाला जा रहा है. इसकी जवाबदेही या समाधान की कोशिश नहीं की जा रही है.’ 
A post shared by Sahil Sipani (@sahil_sipani)
उन्होंने बताया, ‘वीएसटी मोटर्स, पोर्शे इंडिया और पोर्शे जर्मनी को इस बार-बार ईमेल भेजने और संपर्क करते हुए भी तीन महीने गुजर गए हैं. लेकिन अब तक इसका कोई समाधान नहीं निकला है. बल्कि पिछले कुछ हफ्तों से लग रहा है कि बातचीत ही पूरी तरह से बंद हो गई है.’ 
यह भी पढ़ें: 10 एयरबैग की सेफ्टी वाली SUV के दीवाने हुए लोग… पहले महीने इतनी हुई बिक्री
साहिल ने लिखा, ‘मैं सिर्फ इसलिए नाराज नहीं हूं कि गलती हुई है. बल्कि मुझे इस बात से ज्यादा निराशा हुई है कि वर्ल्ड क्लास ब्रांड ने इस मामले को कैसे संभाला है. मैंने अपनी कार पोर्शे के भरोसे पर सौंपी थी. मुझे इसकी उम्मीद नहीं थी कि मेरी कोई गलती नहीं होने के बाद भी मुझे महीनों तक चक्कर लगाने पड़ेंगे.’
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News