मुंबई में इजरायल के महावाणिज्यदूत यानिव रेवाच ने मंगलवार को चेतावनी दी कि यूरोप में जिस तरह की स्थिति देखने को मिल रही है, उसी तरह बाहरी ताकतें भारत और इजरायल को भी अस्थिर करने की कोशिश कर रही हैं। रेवाच ने भारत और इजरायल की पहचान मजबूत करने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसा करना जरूरी है, ताकि अति वामपंथी और मार्क्सवादी ताकतें दोनों देशों के मूल्यों को कमजोर करने की कोशिश न कर सकें। उनके अनुसार, भारत और इजरायल के मूल्य और चुनौतियां काफी हद तक एक जैसी हैं। रेवाच मंगलवार को नागपुर में आरएसएस के वार्षिक विजयादशमी कार्यक्रम में अतिथि के रूप में शामिल हुए थे।
पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने इसे अपने लिए एक बेहद महत्वपूर्ण और अनूठा अनुभव बताया। रेवाच ने कहा कि सोमवार को उनकी आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के साथ बातचीत हुई थी। भागवत के भाषण का जिक्र करते हुए रेवाच ने कहा कि उन्होंने युवा पीढ़ी के साथ काम करने और उसे भारत की जड़ों, विरासत, संस्कृति तथा इतिहास से जोड़ने की जरूरत पर जोर दिया। साथ ही, भविष्य और तकनीक को भी ध्यान में रखने की बात कही। रेवाच ने कहा कि इजरायल में भी इसी तरह काम किया जाता है। उन्होंने कहा कि हमें भारत और इजरायल के संबंधों को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करना चाहिए। यह सहयोग केवल सरकारों के स्तर पर ही नहीं, बल्कि दोनों देशों के लोगों के बीच भी होना चाहिए।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play