यूपी की बड़ी खबरें: कानपुर में मेले में फटा सिलेंडर, बच्ची समेत 6 घायल; रावण दहन से पहले तेज धमाका – Dainik Bhaskar

कानपुर में मंगलवार देर रात रावण दहन से पहले कार्बाइड सिलेंडर फट गया। इससे गुब्बारा विक्रेता समेत 6 लोग घायल हो गए। घायलों में दो साल की बच्ची भी शामिल है। धमाका इतना तेज था कि मेला परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद पुलिस ने सभी घायलों को आत्मा
धरीपुरवा पार्क में श्रीबजरंग रामलीला कमेटी की ओर से रामलीला और रावण दहन का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हजारों लोग पहुंचे थे। मेले में गुब्बारा विक्रेता निर्माणाधीन डिवाइडर के अंदर कार्बाइड सिलेंडर रखकर गुब्बारे बेच रहा था। घटना नौबस्ता थाना क्षेत्र की है। पढ़िए पूरी खबर…
प्रयागराज में नेपाली पर्यटक की कार का शीशा तोड़कर चोरी: कैश और पासपोर्ट ले गए चोर, संगम स्नान के बाद अयोध्या जा रहा था परिवार
प्रयागराज में संगम स्नान के बाद अयोध्या दर्शन के लिए जा रहे नेपाल के एक पर्यटक परिवार की कार से चोरों ने सामान चोरी कर लिया। मंगलवार दोपहर करीब 1:40 बजे परिवार झूंसी के अंदावा चौराहे पर स्थित ईंट एंड फिट रेस्टोरेंट में खाना खाने के लिए रुका था। इसी दौरान चोरों ने कार का शीशा तोड़कर नकदी, मोबाइल फोन, पासपोर्ट, एटीएम कार्ड और नागरिकता प्रमाणपत्र समेत अन्य सामान पार कर दिया।
वारदात का पता उस समय चला, जब परिवार खाना खाने के बाद वापस कार के पास पहुंचा। कार का शीशा टूटा मिला और अंदर रखा सामान गायब था। इसके बाद परिवार ने पुलिस को सूचना दी। शिकायत के आधार पर झूंसी थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पढ़िए पूरी खबर…
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News