नए अवतार में आई Mahindra की यह पॉप्युलर SUV, ब्रॉन्ज एक्सेंट्स से और जबरदस्त हुआ लुक – Hindustan

महिंद्रा ने अपनी पॉपुलर SUV बोलेरो का नया – 2026 Bold Edition लॉन्च किया है। इस एडिशन में एसयूवी के लुक को बेहतर बनाने के लिए कई कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं। बोलेरो के इस नए अवतार में ब्रॉन्ज एक्सेंट्स, नए रूफ रेल्स और ड्यूल-टोन सीट अपहोल्स्ट्री जैसे अपडेट ऑफर किए जा रहे हैं। यह कोई अलग इंजन वाला मॉडल नहीं, बल्कि एक एक्सेसरी पैक है। कंपनी ने अभी इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है। फिलहाल आइए जानते हैं कि कंपनी बोलेरो के इस नए अवतार में क्या कुछ ऑफर कर रही है।

महिंद्रा बोलेरो के नए 2026 बोल्ड एडिशन में फ्रंट ग्रिल पर ब्रॉन्ज इंसर्ट्स दिए गए हैं, जो इसके लुक को काफी दमदार बनाते हैं। इसके अलावा, ब्रॉन्ज एक्सेंट्स वाले रूफ रेल्स, फॉग लैंप के चारों तरफ ब्रॉन्ज फिनिश और ब्लैक-ब्रॉन्ज ड्यूल-टोन साइड क्लैडिंग दी गई है। एसयूवी पर बोल्ड एडिशन की बैजिंग और ORVM पर ब्रॉन्ज एप्लिक भी दिया गया है। इसमें ब्रॉन्ज फिनिश वाले 15-इंच अलॉय व्हील्स भी ऑफर किए जा रहे हैं। केबिन में ब्लैक और ब्रॉन्ज कलर की ड्यूल-टोन लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री दी गई है। इसके साथ रियर-व्यू कैमरा और डिजाइनर फ्लोर मैट्स भी देखने को मिलेंगे। इस एडिशन की कीमत जानने के लिए ग्राहकों को नजदीकी महिंद्रा डीलरशिप से संपर्क करना होगा।

₹ 8.49 – 9.99 लाख
₹ 8.99 – 10.79 लाख
₹ 11.02 – 12.88 लाख
₹ 2.2 – 2.38 करोड़
₹ 19.45 – 27.7 लाख
₹ 7.4 – 13.71 लाख

महिंद्रा बोलेरो का इंटीरियर पहले की तरह सिंपल और प्रैक्टिकल रखा गया है। इसमें मिनिमल डैशबोर्ड, 4-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। फीचर्स में मैन्युअल AC, स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल्स, 7-इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, USB टाइप-C चार्जिंग पोर्ट और पावर विंडो शामिल हैं। सेफ्टी के लिए इसमें ड्यूल एयरबैग, ABS, रिवर्स पार्किंग सेंसर और रियर कैमरा के साथ फर्स्ट और सेकेंड रो के लिए सीटबेल्ट रिमाइंडर जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

बोलेरो बोल्ड एडिशन में मौजूदा 1.5-लीटर डीजल इंजन ऑफर किया जा रहा है। यह इंजन 76 PS की पावर और 210 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ 5-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स और रियर-व्हील ड्राइव (RWD) सेटअप मिलता है। स्टैंडर्ड महिंद्रा बोलेरो की एक्स-शोरूम कीमत 8.57 लाख रुपये से 9.99 लाख रुपये के बीच है।

महिंद्रा बोलेरो लंबे समय से इंडियन मार्केट में मौजूद है और खासकर ग्रामीण इलाकों में अपनी मजबूत बिल्ड क्वॉलिटी और भरोसेमंद परफॉर्मेंस के लिए काफी ज्यादा पसंद की जाती है। इसका कोई सीधा मुकाबला नहीं है, लेकिन ज्यादा मॉडर्न डिजाइन और फीचर्स वाली एसयूवी चाहने वाले ग्राहक महिंद्रा बोलेरो नियो को भी देख सकते हैं।

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News