Gurgaon News: दशहरे के अगले दिन शहर में बढ़ रहा है एक्यूआई – Hindustan

Gurgaon News: गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। मिलेनियम सिटी गुरुग्राम में त्योहारी सीजन के आते ही वायु प्रदूषण का ग्राफ तेजी से ऊपर चढ़ने लगा है। पिछले कुछ वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें तो हर साल दशहरा पर्व के आसपास और उसके ठीक अगले दिन शहर की हवा में प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ जाता है। हालांकि, कुछ वर्षों को छोड़कर अधिकांश समय दशहरे के दिन और उसके अगले दिन हवा की गुणवत्ता मध्यम से खराब श्रेणी में दर्ज की गई है। बुधवार सुबह 7:05 बजे गुरुग्राम का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 205 और मानेसर का एक्यूआई 235 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है। 14 अक्तूबर 2021 अक्तूबर कोगुरुग्राम का एक्यूआई 172 दर्ज किया गया था, यह दिन दशहरा के दिन बढ़कर 195 हो गया। वहीं, दशहरे से अगले दिन यानी 16 अक्तूबर को शहर का एक्यूआई सीधे ‘बेहद खराब’ श्रेणी में यानी 308 तक पहुंच गया। पांच अक्तूबर 2022 को मनाए गए दशहरे से एक दिन पहले चार अक्तूबर को एक्यूआई 168 था, जो दशहरे के दिन 238 दर्ज किया गया। हालांकि, अगले दिन छह अक्तूबर को मौसम में बदलाव के चलते एक्यूआई में बड़ी गिरावट आई और यह 73 पर आ गया। 24 अक्तूबर 2023 को मनाए गए दशहरे के दौरान स्थिति अपेक्षाकृत नियंत्रित रही। 23 अक्तूबर को एक्यूआई 182, दशहरे के दिन 158 और अगले दिन 25 अक्तूबर को 190 दर्ज किया गया।

12 अक्तूबर 2024 को मनाए गए दशहरे के आसपास हवा साफ थी। 11 अक्तूबर को एक्यूआई 99, दशहरे के दिन 120 और अगले दिन 13 अक्तूबर को बढ़कर 169 दर्ज किया गया। वहीं, दो अक्तूबर 2025 को मनाए गए दशहरे पर शहर की हवा संतोषजनक रही। एक अक्तूबर को एक्यूआई 78, दशहरे के दिन 94 और तीन अक्तूबर को 88 दर्ज किया गया, जो पिछले कुछ सालों में सबसे बेहतर स्थिति रही। हाल ही में 20 अक्तूबर 2026 को मनाए गए दशहरे पर एक बार फिर प्रदूषण ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। 19 अक्तूबर को एक्यूआई 132 था, जो दशहरे के दिन (20 अक्तूबर) 184 और अगले ही दिन यानी 21 अक्तूबर को उछलकर 216 (खराब श्रेणी) पर पहुंच गया है।

——–

– प्रदूषण बढ़ने के प्रमुख कारण

पर्यावरणविदों और मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, दशहरे के समय मौसम में बदलाव होना शुरू हो जाता है। हवा की गति कम होने और तापमान में गिरावट आने के कारण स्थानीय प्रदूषण के कण (जैसे वाहनों का धुआं, धूल और जलाए जाने वाले कचरे के कण) जमीन के करीब एकत्र होने लगते हैं। इसके अलावा रावण दहन के दौरान निकलने वाला धुआं भी वायु गुणवत्ता को प्रभावित करता है। प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा इस स्थिति से निपटने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि सर्दियों की शुरुआत से पहले हवा को और अधिक जहरीला होने से रोका जा सके।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News