UP पुलिस के ऑफिशियल WhatsApp ग्रुप में अफसर ने शेयर किया अश्लील वीडियो, मचा बवाल, SP ने किया सस्पेंड – AajTak

Feedback
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में आधिकारिक पुलिस WhatsApp ग्रुप में अश्लील वीडियो शेयर करने के मामले में बढ़ापुर थाने के थाना प्रभारी (SHO) को निलंबित कर दिया गया है. विभागीय जांच के बाद पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बुधवार को यह कार्रवाई की.
जानकारी के मुताबिक, करीब पांच दिन पहले बढ़ापुर थाने के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप में यह वीडियो शेयर किया गया था. वीडियो कुछ देर बाद डिलीट कर दिया गया, लेकिन कुछ पुलिसकर्मियों ने कथित तौर पर उसे डाउनलोड कर लिया था. इसके अलावा वीडियो के स्क्रीनशॉट भी सेव किए गए थे, जिसके बाद यह मामला विभाग के भीतर चर्चा में बना रहा.
मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने जांच के आदेश दिए. इसके लिए एक टीम गठित की गई, जिसे यह पता लगाने की जिम्मेदारी दी गई कि आधिकारिक WhatsApp ग्रुप में वीडियो कब और कैसे शेयर किया गया. इस सप्ताह की शुरुआत में जांच टीम बढ़ापुर थाने पहुंची. टीम ने वहां मौजूद पुलिसकर्मियों से पूछताछ की और उनके बयान दर्ज किए. जांच पूरी होने के बाद टीम ने अपनी रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक को सौंप दी.
जांच रिपोर्ट के बाद SHO को किया गया सस्पेंड
जांच रिपोर्ट के आधार पर बुधवार को बढ़ापुर थाने के SHO के पद पर तैनात इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया गया. पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने आज तक से कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की जांच के लिए टीम गठित की गई थी. जांच पूरी होने के बाद कार्रवाई की गई और SHO को तत्काल निलंबित कर दिया गया.
वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान की पुष्टि नहीं
अधिकारियों के मुताबिक, उपलब्ध जानकारी में वीडियो में दिखाई देने वाले लोगों और उसमें सुनाई देने वाली आवाज वाले व्यक्ति की पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. WhatsApp ग्रुप में अश्लील वीडियो शेयर होने के बाद मामले में तेजी से जांच की गई और विभागीय कार्रवाई की गई.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News