कठूमर पंचायत समिति में पंचायती राज चुनाव के पहले चरण का मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है। वोटिंग बूथों पर सुबह से ही वोटर्स की लंबी लाइनें दिख रही हैं। पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था के इंतजाम संभाले हुए हैं।
कठूमर पंचायत समिति के कुल 23 वार्ड और जिला परिषद के 4 वार्ड के लिए वोट डाले जा रहे हैं। प्रशासन ने इलाके में 135 वोटिंग बूथ बनाए हैं। पंचायत समिति में कुल 120786 वोटर हैं। इनमें 64368 पुरुष और 56508 महिला वोटर शामिल हैं।
Copyright © 2025-26 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.