ग्राम पंचायत रूण्डेड़ा में गुरुवार सुबह 7 बजे से पंचायती राज चुनाव के पहले चरण की वोटिंग शुरू हो गई। मतदाता जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य पद के लिए वोट डाल रहे हैं। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रूण्डेड़ा में 6 बूथों पर शाम 6 बजे तक वोटिंग चलेगी।
चुनाव की तैयारियां बुधवार को पूरी कर ली गई थीं। मतदान केंद्र को फूलों और गुब्बारों से सजाया गया है। निर्वाचन अधिकारी राहुल पालीवाल ने शांतिपूर्ण वोटिंग के लिए सभी इंतजाम होने की जानकारी दी।
वोटिंग केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। पुलिसकर्मी, महिला पुलिसकर्मी और बीएसएफ के जवान तैनात हैं। सभी 6 बूथों पर वोटिंग दल अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।
रूण्डेड़ा क्षेत्र में जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्य पद के लिए कांग्रेस, भाजपा और निर्दलीय उम्मीदवारों के बीच मुकाबला है। वोटिंग के बाद रुझान और प्रतिशत पर सबकी नजर रहेगी।
Copyright © 2025-26 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.