हरियाणा में आज से 3 दिन बिजली निगम के अधिकारी-कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। दीपावली के सीजन में बिजली सप्लाई प्रभावित होने की आशंका है। ‘हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर संयुक्त संघर्ष मोर्चा’ ने ऐलान किया है कि हड़ताल के दौरान फॉल्ट ठीक नहीं किए जाए
हड़ताल के ऐलान के बाद CM नायब सिंह सैनी ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने कर्मचारियों से हड़ताल पर न जाने की अपील की। कहा कि सरकार उनके साथ है और बातचीत के दरवाजे खुले हैं।
गुरुग्राम-नूंह में निजी कंपनी को बिजली वितरण का लाइसेंस देने पर CM ने कहा कि सरकार ने कोई आवेदन नहीं मांगा था। राज्य सरकार हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग (HERC) के फैसले को विद्युत अपीलीय न्यायाधिकरण (APTEL) में चुनौती देगी। सरकार कर्मचारियों की पसंद के वकीलों से भी पैरवी कराने को तैयार है।
अब जानिए, हड़ताल से निपटने के लिए सरकार की तैयारी
बिजली विभाग में स्टाफ की स्थिति
हरियाणा ऊर्जा विभाग में कर्मचारियों की कमी और बढ़ते काम के दबाव से आक्रोश है। विभाग में कुल 53,289 पद स्वीकृत हैं। इनमें से 25,543 पद खाली हैं, यानी करीब 48% पदों पर भर्ती नहीं हुई है। अकेले ग्रुप-C के 23,063 पद खाली पड़े हैं। व्यवस्था चलाने के लिए विभाग 15,362 आउटसोर्स कर्मचारियों के सहारे है।
CM ने क्या अपील की:-
– गुरुग्राम और नूंह में निजी कंपनी को बिजली आपूर्ति का लाइसेंस देने के फैसले पर CM ने कहा कि सरकार ने कोई आवेदन नहीं मांगा था। सरकार इस फैसले के खिलाफ APTEL में मजबूती से केस लड़ेगी।
– CM ने यूनियनों को अपनी पसंद के वकील से केस की पैरवी कराने का विकल्प दिया है। इसका खर्च सरकार उठाएगी। उन्होंने त्योहारी सीजन को देखते हुए यूनियनों से हड़ताल वापस लेने की अपील की है।
Copyright © 2025-26 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.