इशारा गांव की रामलीला में राम विलाप: सुग्रीव मित्रता और बाली वध का मंचन – Dainik Bhaskar

एटा के सकीट के ग्राम इशारा स्थित प्राचीन सिद्धेश्वर मंदिर परिसर में चल रही रामलीला में बुधवार देर रात भावुक प्रसंगों का मंचन हुआ। इसमें राम विलाप, सुग्रीव मित्रता और बाली वध की लीलाओं का सजीव चित्रण किया गया।
इन दृश्यों को देखकर दर्शक भावविभोर हो उठे। सुग्रीव मित्रता का दृश्य आते ही पूरा पंडाल ‘जय श्रीराम’ के जयकारों से गूंज उठा। कलाकारों ने राम के विरह को मार्मिकता से प्रस्तुत किया, जिससे कई दर्शकों की आंखें नम हो गईं। बाली वध के प्रसंग में युद्ध कौशल और न्याय के संदेश ने दर्शकों को खूब आकर्षित किया।
मेला अध्यक्ष मुनेन्द्र सिंह व्यास और शैलेश चतुर्वेदी चौहान ने बताया कि इशारा का यह रामलीला मेला कई दशकों से चला आ रहा है। यह क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत है। सिद्धेश्वर मंदिर की मान्यता भी बहुत पुरानी है। राजेश चतुर्वेदी, आर बी दुबे, शिवनाथ भदौरिया सहित कई ग्रामवासी और श्रद्धालु मौजूद रहे।
Copyright © 2025-26 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News