Stock Market Crash: जिसका डर था वही हुआ… खुलते ही शेयर बाजार क्रैश, ताश के पत्तों की तरह बिखरे ये स्टॉक – AajTak

शेयर बाजार में एक बार फिर क्रैश देखने को मिला है. सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को मार्केट ओपन होने के साथ ही सेंसेक्स-निफ्टी दोनों इंडेक्स बिखर गए. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला BSE Sensex खुलते ही 700 अंकों का गोता लगा गया, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का NSE Nifty 200 अंक से ज्यादा फिसल गया. बाजार में आए इस भूचाल के बीच मारुति, टाटा स्टील, पावर ग्रिड और बीईएल जैसे बड़े शेयर ताश के पत्तों की तरह बिखरे हुए नजर आए. 
Sensex-Nifty हुए धड़ाम 
गुरुवार को शेयर बाजार में खुलते ही तबाही का मंजर देखने को मिला है. बीएसई का सेंसेक्स इंडेक्स अपने पिछले बंद 73,709 की तुलना में तेज गिरावट लेकर 73,343 के लेवल पर खुला और फिर अचानक इसके गिरने की रफ्तार तेज हो गई और महज पांच मिनट में ही 30 शेयरों वाला ये इंडेक्स 700 अंक से ज्यादा फिसलकर 73,005 पर आ गया. 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News