डुकाटी ने भारत में अपनी नई हाइपरमार्टर्ड V2 बाइक लॉन्च की है, जो रेगुलर और SP वेरिएंट में उपलब्ध है। …और पढ़ें
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Ducati Hypermotard V2 950 इस इटैलियन कंपनी की आखिरी ऐसी सुपरमार्टर्ड बाइक थी जिसमें दो सिलिंडर वाला इंजन था और इस साल की शुरुआत में बंद कर दिया गया था। दूसरी 937cc V-ट्विन टेस्चास्ट्रेटा इंजन वाली बाइकों की तरह Ducati ने हाइपरमार्टर्ड 950 की जगह लेने के लिए हाइपरमार्टर्ड V2 को पेश किया गया है जो रेगुलर और SP दोनों वर्जन में आती है। भारत में इन दोनों की एक्स-शोरूम कीमत 16.53 लाख और 20.78 लाख रुपए है।
Ducati की जिन बाइकों में V2 इंजन आ रहा है उनमें नया मोनोकोक फ्रेम भी दिया जा रहा है और Hypermotard V2 में भी यही बदलाव किया गया है। इसमें नया 890cc का लिक्विड-कूल्ड, V-ट्विन सिलिंडर इंजन दिया गया है जो Hypermotard में 120.4hp की पावर और 94nm का टॉर्क बनाता है। हालांकि, यह इंजन Monster C2 जैसी दूसरी डुकाटी बाइकों में भी है लेकिन इस मोटरसाइकिल में यह सबसे ज्यादा पावर और टॉर्क देता है।
V2 में पीछे का टायर 10mm चौड़ा किया गया है और कंपनी की तरफ से मिलने वाले टायर को Diablo Rosso III से बदलकर Diablo Rosso IV कर दिया गया है। इसके आगे वाले ब्रेक कैलिपर्स को अपग्रेड करने Brembo M4.32 कर दिया गया है।
Hypermtard V2 में आगे की तरफ पूरी तरह एडजस्ट होने वाला KYB 46mm फोर्क और पीछे प्रीलोड व रिबाउंड एडजस्ट होने वाला मोनोशॉक दिया गया है। इसकी सीट हाइट 880mm है और कंपनी की एक्सेसरीज लगाने पर इसे 865mm और लो सीट के साथ लो सस्पेंशन किट लगाने पर इसे 850mm तक कम किया जा सकता है।
स्टैंडर्ड मॉडल में 950 वाले सभी राइडर फीचर्स मिलते हैं जैसे 5-इंच की TFT स्क्रीन, राइड/पावर मोड और बाय-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर। SP वेरिएंट में आगे और पीछे दोनों तरफ ओलिंस के सस्पेंशन मिलते हैं और इसमें Rosso IV की जगह Rosso IV Corsas टायर दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें- ये हैं 5 सबसे ज्यादा माइलेज देने वाले स्कूटर, एक लीटर में 71km का सफर और कीमत 1 लाख से कम