श्री गणेश विद्यालय में हिंदी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन: कक्षा 9 से 12 के छात्रों ने लिया हिस्सा, वि… – Dainik Bhaskar

लालगंज के श्री गणेश विद्यालय इंटर कॉलेज, ऐहार में हिंदी दिवस पखवाड़े के तहत हिंदी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई। प्रधानाचार्य अवनींद्र पांडेय के निर्देश पर कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों ने इसमें हिस्सा लिया। छात्रों ने हिंदी भाषा, साहित्य और व्याक
प्रतियोगिता के बाद विद्यालय के प्रबंधक कार्तिकेय शंकर बाजपेई ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र दिए। उन्होंने छात्रों को हिंदी के महत्व और उसके व्यावहारिक उपयोग के बारे में बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को हिंदी पढ़ने के लिए प्रेरित किया।
प्रधानाचार्य अवनींद्र पांडेय ने कहा कि ऐसी गतिविधियों से छात्रों में हिंदी के प्रति रुचि बढ़ती है। इससे उनके ज्ञान और भाषाई समझ का विकास होता है। प्रतियोगिता का मकसद छात्रों में हिंदी के प्रति सम्मान और प्रेम बढ़ाना था।
Copyright © 2025-26 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News