MP में मामी के साथ आपत्तिजनक हालत में मिला भांजा, मामा ने पिता के साथ मिलकर की हत्या – Hindustan

मध्य प्रदेश के मुरैना में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने अपने पिता और बड़े भाई के साथ मिलकर रिश्ते में लगने वाले भांजे की हत्या कर दी। आरोपी ने भांजे को अपनी पत्नी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इसके बाद हत्या की साजिश रची गई। आरोपियों ने वारदात को सड़क हादसा दिखाने के लिए शव को उसकी ही स्कॉर्पियो की ड्राइविंग सीट पर बैठाया और गाड़ी को सूखी नहर में फेंक दिया। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरा आरोपी फरार है।

पुलिस के मुताबिक, भांजा प्रॉपर्टी के काम से अक्सर मामा के घर आता-जाता था। इसी दौरान उसकी मामी से नजदीकियां बढ़ गईं। एक अक्टूबर की रात मामा ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इसके बाद उसने अपने पिता और बड़े भाई को इसकी जानकारी दी। तीनों ने मिलकर भांजे की हत्या की योजना बनाई। छह अक्टूबर की रात मामा ने भांजे को फोन करके कहा कि उसकी बेटी की तबीयत खराब है और उसे अस्पताल ले जाना है। इस बहाने उसने भांजे को घर बुला लिया।

घर पहुंचने पर तीसरी मंजिल पर भांजे और मामी से उनके संबंधों को लेकर पूछताछ की गई। इस दौरान घबराकर मामी ने छत से छलांग लगा दी। वह टीनशेड पर गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद आरोपियों ने भांजे को तीसरी मंजिल से नीचे धक्का दे दिया। गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपियों को डर था कि वह बच गया तो बदला ले सकता है। इसलिए उन्होंने गमछे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

हत्या के बाद सात अक्टूबर को आरोपियों ने शव को भांजे की स्कॉर्पियो की ड्राइविंग सीट पर बैठाया और गाड़ी को सूखी नहर में गिरा दिया, ताकि मामला सड़क हादसा लगे। जांच के दौरान पुलिस को भांजे के दोस्त से अहम जानकारी मिली। पूछताछ में पता चला कि वह मामा के फोन पर उसके घर गया था। पुलिस की पूछताछ में मामा ने जुर्म कबूल कर लिया। बागचीनी थाना पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और तीसरे की तलाश जारी है।

रतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।
रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।
लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।
रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।
इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News