Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति बिहार के अंतर्गत एवं सिविल सर्जन के निर्देशानुसार बायसी प्रखंड के हरेरामपुर स्थित मदरसा टोला में एकीकृत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में एचआईवी, सिफलिस, एनीमिया एवं टीबी से संबंधित स्क्रीनिंग और जांच को प्राथमिकता दी गई। उपस्थित स्वास्थ्यकर्मियों ने लोगों को बीमारियों के लक्षणों, बचाव के उपायों तथा समय पर जाँच और उपचार के महत्व के बारे में जानकारी दी। टीबी के संभावित लक्षणों, जैसे लंबे समय तक खांसी रहना, बुखार, रात में पसीना आना एवं बिना कारण वजन कम होना, के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। साथ ही एचआईवी एवं सिफलिस की जांच और उपचार, गोपनीयता के महत्व तथा एनीमिया से बचाव के लिए संतुलित एवं पौष्टिक आहार की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया।
इस दौरान एएनएम पुष्पा सिन्हा, गुंजन कुमारी, लैब टेक्निशियन मंजर आलम व सुरेश कुमार सुधांशु, आशा फैसिलिटेटर अमृता देवी, आशा कार्यकर्ता रीना देवी, सोना देवी और जानकी देवी, सीएनआरपी कविता कुमारी, सेविका किरण देवी और वाहिदा बेगम शामिल रहे। शिविर की जिला स्तर से निगरानी डीएमईओ आलोक कुमार एवं डीआईएस बैजनाथ प्रसाद द्वारा की जा रही है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play