विपक्षी गठबंधन ने 1 नवंबर को दिल्ली में रैली का आयोजन किया है। इससे पहले गुरुवार को ही इंडिया गठबंधन के दलों की एक महत्वपूर्ण रणनीतिक बैठक होने वाली थी जिसे अचानक टाल दिया गया। यह बैठक मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग और कथित वोट चोरी को लेकर आगे की रणनीति को लेकर होने वाली थी। विपक्ष के किसी दल या फिर कांग्रेस की तरफ से मीटिंग टालने को लेकर कोई बयान नहीं जारी किया गया है।
बीते दिनों विपक्ष ने एसआईआर में कथित गड़बड़ियों और सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर पूरा जोर लागा दिया था। इसके बाद अब 1 नवंबर को रामलीला मैदान में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली होने वाली है। पिछले दो महीने से चले आ रहे प्रदर्शनों को धार दने के लिए रामलीला मैदान में रैली का आयोजन किया गया है। यह एक बड़ा विरोध प्रदर्शन होने वाला है।
12 अक्टूबर को इंडिया गठबंधन के दलों ने ऐक्टिविस्ट और सिविल सोसाइटी के लोगों को लेकर सुप्रीम कोर्ट तक मार्च किया था। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका भी फाइल की गई थी। इस याचिका में कहा गया था कि एसआईआर की प्रक्रिया में काफी कमियां हैं और इसके चलते बहुत सारे लोगों को वोट कट गए हैं इसके बाद राहुल गांधी ने अपने आवास पर विपक्षी दलों के नेताओं को चाय पर बुलाया।
यह भी कहा जा रहा है कि परिसीमन और महिला आक्षण विधेयक पास करवाने के लिए सरकार संसद का विशेष सत्र भी बुला सकती है। ऐसे में विपक्ष को विरोध का एक औ मुद्दा मिलने वाला है। 1 नवंबर की रैली कांग्रेस के लिए बेहद अहम है। इसका एक उद्देश्य यह भी है कि देशभर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिल्ली में इकट्ठा करके शक्तिप्रदर्शन किया जाए।
{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें | कॉइन जीतें | ज्यादा फ़ायदे पाएं
वहीं विपक्ष और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शनों को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने करारा हमला किया और कहा कि धरने और प्रदर्शनों से कुछ हासिल नहीं होने वाला है। उन्होंने कहा कि बीजेपी अगले 30 साल तक सत्ता में बनी ररहेगी और जनता के बीच उनकी परेशानियों को उठाती रहेगी। शाह ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष पर बिना पूर्व सूचना के विदेश यात्राओं को लेकर तंज कसते हुए कहा, ”देश के लोग आपको समझते हैं। आप मेरी बात नहीं सुन सकते, क्योंकि आप कहीं विदेश में बैठे हैं और यह भी नहीं बताते कि विदेश क्यों गए हैं? कोई बात नहीं, क्योंकि यह आपका निजी जीवन है।”
उन्होंने कहा कि अगले 30 साल तक भी गांधी के सत्ता में आने का कोई मौका नहीं है। शाह ने कहा, ”भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जनता के बीच रहते हैं, उनकी समस्याओं को समझते हैं और उन्हें हल करने के लिए लगातार काम करते हैं।”
विद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के ‘लाइव हिन्दुस्तान’ के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ और ‘इंडियन एक्सप्रेस’ ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।
राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।
अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का ‘C सर्टिफिकेट’ भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play