WhatsApp पर बार-बार आती हैं अनजान कॉल? नया फीचर बताएगा सामने वाला क्यों कर रहा फोन – Hindustan

WhatsApp यूजर्स के लिए अनजान नंबरों से आने वाली कॉल को मैनेज करना जल्द आसान हो सकता है। कंपनी Android ऐप में एक नए Call Screening फीचर पर काम कर रही है। इसकी मदद से ऐप अनजान नंबर से आने वाली कॉल का जवाब अपने आप देकर कॉल करने वाले से पूछ सकता है कि वह किस वजह से फोन कर रहा है। इसके बाद यूजर को उसके जवाब का टेक्स्ट दिख सकता है। इसे पढ़कर यूजर तय कर सकेगा कि कॉल उठानी है या उसे अनदेखा करना है। यह फीचर Android ऐप के लिए डेवलप किया जा रहा है। हालांकि, अभी यह शुरुआती डेवलपमेंट फेज में है। इसे अभी बीटा टेस्टर्स के लिए भी जारी नहीं किया गया है।

कई बार WhatsApp पर ऐसे नंबरों से कॉल आती हैं, जिन्हें यूजर ने अपने फोन में सेव नहीं किया होता। इनमें किसी डिलीवरी एजेंट, नए ग्राहक, ऑफिस से या किसी परिचित की कॉल हो सकती है। वहीं, कुछ कॉल ऐड, स्पैम या धोखाधड़ी की कोशिश भी हो सकती हैं। अभी यूजर्स के पास अनजान नंबरों से आने वाली कॉल को साइलेंट करने का ऑप्शन मौजूद है। लेकिन इस सेटिंग को चालू करने पर किसी जरूरी कॉल की रिंग भी नहीं बजती। ऐसे में कई लोग इस सुविधा का इस्तेमाल करने से बचते हैं। नया Call Screening फीचर इसी परेशानी को कम करने के लिए तैयार किया जा रहा है। इसके जरिए यूजर को कॉल करने वाले की बात जानने का मौका मिल सकता है, जबकि उसे सीधे फोन उठाकर बातचीत शुरू नहीं करनी पड़ेगी।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, नए फीचर में WhatsApp अनजान नंबर से आने वाली कॉल का जवाब देकर सामने वाले से पूछ सकता है कि वह किस वजह से फोन कर रहा है। कॉल करने वाला अपनी वजह बताएगा और ऐप उसके जवाब को टेक्स्ट में बदल सकता है। इसके बाद यूजर अपनी स्क्रीन पर उस जवाब को पढ़ सकेगा। अगर कॉल जरूरी लगती है, तो वह आगे बात करने का फैसला कर सकता है। अगर वजह संदिग्ध या गैर-जरूरी लगे, तो कॉल को अनदेखा करने का ऑप्शन भी रहेगा।

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News