उत्तर प्रदेश के औरैया में 75 साल के बुजुर्ग रामसुगर का अपनी बेटी राधी की 30 साल की सहेली रानी के साथ शादी और सगाई की सबकुछ केवल ड्रामा था। सोशल मीडिया पर लाइक-व्यू के लिए इस ड्रामे को रचा गया था। सस्ते प्रचार के चक्कर में रिश्तों का मजाक उड़ाया गया था। इसका वीडियो भी खूब वायरल हुआ। अखबारों और चैनलों पर बुजुर्ग और युवती शादी, सगाई, हल्दी की खबरें भी खूब प्रचारित प्रसारित हुईं। युवती ने शुक्रवार को एक वीडियो जारी कर पूरे मामले का अंत कर दिया। नई ड्रामेबाजी को भी इस वीडियो का हिस्सा बनाया गया है।
वायरल ड्रामे की मुख्य किरदार रानी ने कहा कि बुजुर्ग के साथ उसकी सगाई का वीडियो सोशल मीडिया पर देखकर उसका दूर रह रहा पति वापस लौट आया। इसके बाद मेरे घर में खूब लड़ाई हुई। उसे लेकर अब भी झगड़ा चल रहा है। मेरे पति का कहना है कि तलाक लिए बिना दूसरी शादी कैसे हो सकती है? बगल में मौजूद पति की तरफ इशारा करते हुए कहा कि अब हमने तय किया है कि इनके ही साथ रहना है। अगर दोबारा शादी भी करनी होगी तो इन्हीं से करेंगे।
रानी ने अपनी सगाई को हालांकि ड्रामा से इनकार किया। उसका कहना है कि जिस समय उसे लगा कि उसका साथ देने वाला कोई नहीं है, तब उसने सहेली राधा से बात की थी। लेकिन अब परिस्थितियां बदल चुकी हैं। रानी ने कहा कि बुजुर्ग के साथ जो सगाई हुई थी, वह अब पूरी तरह कैंसिल है। राधा अब भी शादी के लिए बोल रही है, लेकिन हम शादी नहीं करेंगे। अब मेरे पति वापस आ गए हैं और मेरा परिवार पूरा हो गया है।
{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें | कॉइन जीतें | ज्यादा फ़ायदे पाएं
नये जारी वीडियो में रानी ने अपने असली पति की तरफ इशारा करते हुए उन्हें फूलों का हार पहनाया और नया ड्रामा करते हुए उनके साथ दोबारा शादी भी की। वीडियो में रानी के दो छोटे बच्चे भी नजर आ रहे हैं, जिनकी तरफ इशारा करते हुए उसने कहा कि उसकी फैमिली अब कम्प्लीट हो गई है और उसे अब किसी से कोई मतलब नहीं है।
रानी ने अपनी सहेली राधा और उसके परिवार को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि अब उनके बारे में कोई भी ब्लॉग या वीडियो सोशल मीडिया पर न डाला जाए। रानी ने साफ शब्दों में कहा कि राधा से कह दिया है कि अब मेरे बारे में न ब्लॉग डाले न कुछ। अब न हमारे फैमिली में घुसे। अब मुझे न राधा से मतलब है, न उसकी दीदी से और न ही उसके पापा (बुजुर्ग) से कोई लेना-देना है।
योगेश यादव लाइव हिन्दुस्तान में पिछले छह वर्षों से यूपी सेक्शन को देख रहे हैं। यूपी की राजनीति, क्राइम और करेंट अफेयर से जुड़ी खबरों को कवर करने की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। यूपी की राजनीतिक खबरों के साथ क्राइम की खबरों पर खास पकड़ रखते हैं। यूपी में हो रहे विकास कार्यों, शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में आ रहे बदलाव के साथ यहां की मूलभूत समस्याओं पर गहरी नजर रखते हैं।
पत्रकारिता में दो दशक का लंबा अनुभव रखने वाले योगेश ने डिजिटल से पहले प्रिंट में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। लम्बे समय तक हिन्दुस्तान वाराणसी में सिटी और पूर्वांचल के नौ जिलों की अपकंट्री टीम को लीड किया है। वाराणसी से पहले चड़ीगढ़ और प्रयागराज हिन्दुस्तान को लांच कराने वाली टीम में शामिल रहे। प्रयागराज की सिटी टीम का नेतृत्व भी किया।
बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से बीकॉम में ग्रेजुएट और बनारस की ही काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट योगेश ने कई स्पेशल प्रोजेक्ट पर काम भी किया है। राष्ट्रीय नेताओं के दौरों को कवर करते हुए उनके इंटरव्यू किये। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मौत से जुड़े रहस्यों पर हिन्दुस्तान के लिए सीरीज भी लिख चुके हैं।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play