Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। भारत विकास परिषद नैमिष प्रांत ने प्रांत स्तरीय हिंदी व संस्कृत राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता व लोकगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया। कृष्णा मैरिज लान सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों से लोगों को मंत्रमुग्ध करने के साथ ही राष्ट्रप्रेम, सांस्कृतिक गौरव और भारतीय परंपराओं के प्रति समर्पण का भाव जागृत किया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता व स्वामी विवेकानंद के चित्रों पर पुष्पार्चन और सामूहिक वंदेमातरम् गायन के साथ हुई। मुख्य अतिथि दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध देशबंधु कालेज के डा. अभिषेक प्रताप सिंह रहे।प्रतियोगिता में विभिन्न शाखाओं द्वारा आयोजित शाखा स्तरीय प्रतियोगिता के विजेता शामिल हुए। लखीमपुर शाखा की ओर से अजमानी पब्लिक स्कूल, संस्कृति शाखा की ओर से सिटी मांटेसरी इंटर कालेज की टीम, संस्कार शाखा का प्रतिनिधित्व कर रही माधव चिल्ड्रेन एकेडमी व छोटी काशी गोला की ओर से जीडी गोयनका स्कूल की टीम ने भाग लिया।
प्रथम चरण हिंदी व द्वितीय चरण संस्कृत भाषा में समूहगान का रहा। समारोह में लोकसंस्कृति के रंग भी बिखेरे। निर्णायक मंडल में जयदेव संगीत विद्यालय के प्रधानाचार्य दीनानाथ झा, संस्कृत विदुषी डॉ. अनुराधा दुबे व आर्यकन्या डिग्री कालेज की संगीत विभागाध्यक्ष प्रोफेसर शिवांगी सक्सेना शामिल रहीं। संचालन ऋतुराज बाजपेई व सत्येन्द्र निगम ने किया। अजमानी पब्लिक स्कूल की टीम विजेता रही जबकि जीडी गोयनका स्कूल की टीम उपविजेता रही। सिटी मांटेसरी इंटरर कालेज की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। माधव चिल्ड्रेन एकेडमी के प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार मिला। लोकगीत में जीडी गोयनका की टीम विजेता व अजमानी पब्लिक स्कूल की टीम उपविजेता रही। प्रांतीय अध्यक्ष रमेश कुमार वर्मा ने आभार व्यक्त किया। क्षेत्रीय सचिव डॉ. राजवीर सिंह, रायबरेली से आये राजाराम मौर्य, नरेश चंद्र वर्मा, हरीश शाह, नमिता श्रीवास्तव, प्रबोध शुक्ल, अमित कुमार सिंह चौहान, आर्येंद्र पाल सिंह, राजशेखर, रुचि ऋतुराज, रेखा शुक्ला, राम बहादुर मित्रा आदि मौजूद रहे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play