Edited By Khushbu Goyal
Credit- News 24 GFX
Today Breaking News Hindi: आज 17 अक्टूबर दिन शनिवार की प्रमुख खबरों की बात करें तो आज बेंगलुरु में भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5वां टी-20 मुकाबला होगा. वहीं आज अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो भारत आए हैं और मुंबई एवं जामनगर का दौरा करेंगे. उधर देश के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं. वे रात करीब 8 बजे अहमदाबाद से सीधे कोलकाता पहुंचेंगे और दुर्गा पूजा में शामिल होंगे. इधर दिल्ली के कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क आज भी आम जनता के लिए बंद रहेगा. इसके अलावा आज देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबर और घटनाओं से जुड़े लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…
वाराणसी में भारतीय वायु सेना की प्रसिद्ध 'सूर्य किरण' एरोबैटिक टीम अपने हैरतअंगेज हवाई करतबों से शौर्य का प्रदर्शन करने के लिए पूरी तरह तैयार है. रक्षा मंत्रालय के जनसंपर्क निदेशालय (DPR) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर wingsoverganges अभियान के तहत यह जानकारी साझा की. मंत्रालय के अनुसार, सूर्य किरण टीम के जांबाज पायलट काशी के आसमान में सटीक फॉर्मेशन, बेहतरीन तालमेल और रोमांचक हवाई प्रदर्शन पेश करेंगे. इस विशेष एयर शो का उद्देश्य वायु सेना के अदम्य कौशल और सामर्थ्य को जनता के बीच प्रदर्शित करना तथा युवाओं को सेना से जुड़ने के लिए प्रेरित करना है.
Official Account of Directorate of Public Relations, Ministry of Defence (@SpokespersonMoD) posts on X, "काशी की पावन धरती, गगन में शौर्य की उड़ान!सूर्य किरण के शानदार फॉर्मेशन से गूँजेगा आसमान!वाराणसी में wingsoverganges के तहत भारतीय वायु सेना की सूर्य किरण एरोबैटिक टीम अपने शानदार हवाई करतबों, बेहतरीन तालमेल और सटीक फॉर्मेशन से आसमान में शौर्य, कौशल और रोमांच का अद्भुत नज़ारा प्रस्तुत करेगी| indianairforce"
— Press Trust of India (@PTI_News) October 22, 2026
Official Account of Directorate of Public Relations, Ministry of Defence (@SpokespersonMoD) posts on X, "काशी की पावन धरती, गगन में शौर्य की उड़ान!सूर्य किरण के शानदार फॉर्मेशन से गूँजेगा आसमान!वाराणसी में wingsoverganges के तहत भारतीय वायु सेना की सूर्य किरण एरोबैटिक टीम अपने शानदार हवाई करतबों, बेहतरीन तालमेल और सटीक फॉर्मेशन से आसमान में शौर्य, कौशल और रोमांच का अद्भुत नज़ारा प्रस्तुत करेगी| indianairforce"
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक संदेश साझा करते हुए शाहरुख ने लिखा, "गृह मंत्री अमित शाह जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं… आने वाला साल आपके लिए उत्तम स्वास्थ्य, खुशियां और राष्ट्र सेवा के कार्यों को जारी रखने की असीम शक्ति लेकर आए. आने वाले बेहतरीन साल के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं और प्रार्थनाएं." अक्टूबर को गृह मंत्री के जन्मदिन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत राजनीति और बॉलीवुड की कई दिग्गज हस्तियों ने भी उन्हें बधाई संदेश भेजे.
Actor Shah Rukh Khan (@iamsrk) posts: "Wishing Home Minister Shri @AmitShah ji a very happy birthday… May the year ahead bring you the best of health, happiness and strength to continue all that you do for the nation. My warmest wishes and prayers for a wonderful year ahead." https://t.co/OofHvkpl7U
— Press Trust of India (@PTI_News) October 22, 2026
Actor Shah Rukh Khan (@iamsrk) posts: "Wishing Home Minister Shri @AmitShah ji a very happy birthday… May the year ahead bring you the best of health, happiness and strength to continue all that you do for the nation. My warmest wishes and prayers for a wonderful year ahead." https://t.co/OofHvkpl7U
Rangareddy, Telangana | According to a police official, "One girl died and twelve others were injured after a lifting stand collapsed during a Dandiya event at MVSR College in Nadargul. We have shifted the injured to the hospital for treatment." More details awaited
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में दो गुप्त ड्रग प्रयोगशालाओं का भंडाफोड़ होना एक बड़ी उपलब्धि है। इस कार्रवाई में भारी मात्रा में सिंथेटिक ड्रग्स, ड्रग बनाने में इस्तेमाल होने वाले रसायन (प्रीकर्सर्स) और उपकरण जब्त किए गए हैं। साथ ही, एक विदेशी नागरिक सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह खुफिया जानकारी के आधार पर की गई प्रभावी कार्रवाई का एक बेहतरीन उदाहरण है। यह 'नशामुक्त भारत' के लिए मोदी जी के मिशन के तहत अपनाए गए 'नारकोटिक्स कंट्रोल विजन डॉक्यूमेंट 2026–2029' के अनुरूप है, और दिसंबर 2029 से पहले ड्रग कार्टेल को खत्म करने के हमारे दृढ़ संकल्प को दर्शाता है। इस बड़ी सफलता के लिए NCB को बधाई: केंद्रीय गृह मंत्री कार्यालय
ABHIJEET DIPKE IS A FREE MAN. JAI HIND. JAI BHIM! 🇮🇳 https://t.co/xOhfrGwtF8
अंकिता भंडारी को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर कुछ देर में कांग्रेस कैंडल मार्च करेगी.
watch | दिल्ली | सेंट्रल दिल्ली के DCP रोहित राजबीर सिंह ने बताया, "जैसा की ज्ञात है कि सीबीडी (CBD) ग्राउंड , बुराड़ी मैदान और रामलीला मैदान, यह तीनों रैली और प्रदर्शन के लिए निर्धारित स्थल बताए गए हैं। इसके तहत अभी कांग्रेस पार्टी ने हमसे संपर्क किया… कांग्रेस पार्टी ने MCD से 25 अक्टूबर से लेकर 3 नवंबर तक रामलीला मैदान की उपलब्धता का पता किया और उन्हें बताया गया कि उस दौरान ये स्थल खाली है। उसके बाद वे हमारे पास आए। हमारी उनसे लगातार बातचीत चल रही है… सब बातों को देखते हुए हमने कांग्रेस पार्टी को NOC(नॉन ऑब्जेक्टिव सर्टिफिकेट) मंजूर कर दिया है, जिसके बाद कांग्रेस पार्टी अपनी तैयारी करना शुरू करेगी। 25 तारीख से लेकर 3 नवंबर तक राम लीला मैदान इस कार्यक्रम के लिए बुक रहेगा।"
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके को SEM कोर्ट में पेश किया गया.
हैदराबाद में तेलंगाना लोक सेवा आयोग (TGPSC) के बाहर छात्रों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए हंगामा किया. वे तेलंगाना AEE (R&B) और SSC JE परीक्षाओं की तारीखें आगे बढ़ाने की मांग कर रहे हैं, क्योंकि दोनों परीक्षाएं एक ही दिन 6 नवंबर को हैं.
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने भाजपा विधायक करनैल सिंह की रिवीजन याचिका पर आदेश टाल दिया है. याचिका ‘आप’ नेता सत्येंद्र जैन की मानहानि की शिकायत पर अदालत द्वारा संज्ञान लिए जाने के खिलाफ थी. अगली सुनवाई अब 28 अक्टूबर को होगी. सत्येंद्र जैन ने आरोप लगाया है कि करनैल सिंह ने एक इंटरव्यू में उनके खिलाफ मानहानिपूर्ण बयान दिया था.
तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और DMK अध्यक्ष एम.के. स्टालिन ने आज पार्टी सांसदों से मीटिंग की, जिसमें SIR सहित कई मुद्दों पर चर्चा की गई.
ओडिशा छात्र संसद चुनाव ABVP ने छात्र संघ चुनाव में जीत हासिल की है, जिसके लिए केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने छात्र नेताओं केा बधाई दी है. इससे पहले पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ और फिर दिल्ली यूनिवर्सिटी में जीत हासिल की थी और अब ओडिशा की 13 यूनिवर्सिटी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जीत हासिल की है.
नीतीश कुमार ने 9 लोगों की हत्या करवाई, इस बयान को लेकर JD(U) विधायक अनंत सिंह ने फिर सफाई दी है और उन्होंने कहा कि वे इस बयान का पहले ही खंडन कर चुके हैं और अपनी गलती भी मान चुके हैं.
कनॉट प्लेस और नई दिल्ली के कई इलाकों में धारा 163 लागू होने के बावजूद लोग जुटे तो निषेधाज्ञा का उल्लंघन हुआ, जिसके लिए दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज की है.
मध्य प्रदेश के इंदौर में बुजुर्ग व्यापारी से मारपीट की गई है, क्योंकि उसने हर महीने 50000 की रंगदारी देने से इनकार कर दिया था.
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने असम के गुवाहाटी जिले के पानबाजार में ULFA द्वारा लगाए गए IED मामले में 5 लोगों पर आरोप तय किए हैं.
गुजरात के भरूच में हुए धमाके में 5 लोगों की मौत हो गई है. वागरा स्थित सायखा GIDC की SynZeal Pharmachem कंपनी में हाइड्रोजनेशन प्रक्रिया के दौरान धमाका हुआ है.
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके की आज कोर्ट में पेशी किया जाएगा. उन्हें 16 अक्टूबर (शुक्रवार) शाम को लहरा दो तिरंगा मार्च से पहले प्रिवेंटिव अरेस्ट में लिया गया था.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज से पश्चिम बंगाल के 2 दिवसीय दौरे पर रहेंगे. वे आज रात 8 बजे अहमदाबाद से कोलकाता पहुंचेंगे और दुर्गा पूजा में शिरकत करेंगे. कल 18 अक्टूबर को शाह बेलूर मठ जाएंगे, जो रामकृष्ण मठ और मिशन का मुख्यालय है. वहां वह दुर्गा पूजा में शामिल होंगे.
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में आज सुबह भूकंप आया और लोगों ने जोरदार झटके महसूस किए. भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.1 मापी गई, हालांकि भूकंप से किसी तरह के जान माल का नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन लोगों में दहशत फैली हुई है.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301