Lucknow News: लखनऊ, विशेष संवाददाता उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने घूस मांगने का कथित वीडियो वायरल होने के बाद कासगंज पटियाली के खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) संजीव कुमार को निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उन्हें मुख्यालय से संबद्ध किया गया है। इसके पहले गुरुवार को गायों की मौत पर दो बीडीओ को निलंबित किया जा चुका है।सोशल मीडिया पर शुक्रवार को एक कथित वीडियो वायरल हुआ। इसमें पटियाली कासगंज के बीडीओ संजीव कुमार द्वारा अवैध रूप से धनराशि की मांग करते हुए दिखाया गया है। इसमें बताया जा रहा है कि किसको कितने प्रतिशत कमीशन जाता है। शासन ने इसको गंभीरता से लेते हुए किसी व्यक्ति से अवैध रूप से धनराशि की मांग करने, उच्चाधिकारियों के नाम का उल्लेख करने तथा अभद्र भाषा का प्रयोग करने और शासन व प्रशासन की छवि को धूमिल करने के आरोप में निलंबित कर दिया है।
विशेष सचिव रजनीश चंद्र ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play