Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। बेला थाना के एक गांव की युवती के फोटो व वीडियो को एडिट कर फर्जी अश्लील फोटो व वीडियो वायरल कर दिया गया। इसे उसके परिजनों, नाते-रिश्तेदारों व होने वाले ससुरालियों के व्हाट्सएप पर भेज दिया गया। इसका परिणाम हुआ कि ससुरालियों ने मंगनी होने के बाद अब शादी करने से मना कर दिया है। इस संबंध में युवती के पिता ने बेला थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें साहेबगंज थाना क्षेत्र के मो.अमन अयूब, उसकी बहन आयशा परवीन उर्फ मोनी व दो भाइयों मो.अरमान उर्फ नन्हें मो.चांद को नामजद आरोपित बनाया है।
पीजी में पढ़ाई के दौरान लिया था फोटो व वीडियो
युवती के पिता ने एफआईआर में कहा है कि वर्ष 2023 में पीजी में पढ़ाई के दौरान आरोपितों ने उसकी बेटी का फोटो व वीडियो लिया था। इसका दुरुपयोग करते हुए एडिट कर अश्लील फोटो व वीडियो बना लिया। इसे विभिन्न सोशल मीडिया अकाउंट पर डीपी लगाकर फर्जी चैटिंग व आपत्तिजनक सामग्री वायरल कर दिया। रिश्तेदारों से उसके व अन्य परिजनों का मोबाइल नंबर प्राप्त कर बार-बार कॉल व मैसेज भेज रहा है। आरोपितों ने उसकी बेटी को उसके पास व विदेश भेजने का दबाव दे रहा है। आरोपितों ने धमकी दी है कि उसकी बेटी की दूसरे जगह शादी नहीं होने देंगे।
एफआईआर में कहा है कि इसी माह उसकी बेटी की शादी का एक परिवार से रिश्ता तय हुआ था और मंगनी भी हुई थी। जब वह वहां शादी की तिथि तय करने पहुंचे तो वहां पहले से ही बेटी की वायरल की गई आपत्तिजनक फर्जी फोटो, वीडियो व चैटिंग भेजी जा चुकी थी। इस आधार पर उसकी शादी का रिश्ता तोड़ दिया गया। काफी खोजबीन के बाद आरोपितों का पता चला तो उसके पास जाकर आरजू-मिन्नत की। इस पर आरोपितों ने धमकी दी कि खुशी या जबरदस्ती उसे अपनी बेटी को उनके पास भेजना ही होगा। ऐसा नहीं करने पर पूरे परिवार की हत्या कर दी जाएगी।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play