तिब्बत में 5 घंटे के अंदर तीन बार आया भूकंप, भारत से लेकर चीन-अफगानिस्तान में भी लगे झटके – Jagran

तिब्बत में भूकंप आने के बाद पांच घंटे में तीन बार और भूकंप आया। भारत, चीन और अफगानिस्तान में भी भूकंप के झटके लगे।
तिब्बत में फिर आया भूकंप।
तिब्बत में 7 तीव्रता का भूकंप, 16 मौतें, 76 घायल।
भारत, चीन, अफगानिस्तान में भी महसूस हुए भूकंप के झटके।
नागकू में बचाव कार्य जारी, 12,000 से अधिक लोग सुरक्षित।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गुरुवार रात करीब 10:33 बजे (1433 GMT) तिब्बत में 7 तीव्रता का भूकंप आने के बाद आज फिर भूकंप आया। यहां पांच घंटे में तीन बार भूकंप आया। साथ ही चीन, अफगानिस्तान और भारत में भी भूकंप के झटके लगे हैं।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, पहला भूकंप रात एक बजे के करीब आया, जिसकी तीव्रता 4.0 रही। इसके बाद रात दो बजे के करीब 4.6 की तीव्रता वाला दूसरा भूकंप आया। फिर सुबह साढ़े पांच बजे के करीब 4.5 की तीव्रता का तीसरा भूकंप आया।
भारत के जम्मू-कश्मीर के क्षेत्र डोडा और किस्तवाड़ के साथ-साथ कर्नाटक के चिक्कबल्लपुर में भी भूकंप आया। हालांकि इन क्षेत्रों में तीव्रता बहुत कम रही। डोडा में 2.8, किस्तवाड़ में 2.4 और चिक्कबल्लपुर में इसकी तीव्रता 2.9 रही। वहीं, चीन में सुबह चार बजे के करीब 4.6 की तीव्रता वाला भूकंप आया तो अफगानिस्तान में सुबह साढ़े तीन बजे के करीब 4.0 की तीव्रता वाला भूकंप आया।
बता दें कि तिब्बत में आए 7 तीव्रता के भूकंप में घायल लोगों की संख्या बढ़कर 76 हो गई है, जबकि मृतकों की संख्या 16 पर ही बनी हुई है। अधिक ऊंचाई पर स्थित शहर नागकू में केंद्र बिंदु वाला यह भूकंप, जनवरी 2024 के बाद से देश में आया सबसे शक्तिशाली भूकंप था।
गुरुवार को स्थानीय समयानुसार कम से कम 339 घर ढह गए। अधिकारियों ने पत्रकारों को बताया कि उन्हें आफ्टरशॉक्स (भूकंप के बाद के झटकों) के कारण और इमारतों के गिरने, तथा चट्टानें खिसकने (रॉकस्लाइड) से लोगों की जान जाने का डर है।
चीन के सरकारी प्रसारक सीसीटीवी ने फुटेज दिखाई, जिसमें नागकू में गिरे हुए घर और टूटी हुई पत्थर की दीवारें नजर आ रही थीं। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, इस इलाके से 12,000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है और उनके लिए और आश्रय स्थल बनाए जा रहे हैं।
अधिकारियों ने बताया कि नागकू के बाकेन काउंटी में इलाके की भौगोलिक स्थिति और कम तापमान के कारण खोज और बचाव कार्यों में मुश्किलें आ रही हैं। नागकू शहर के कार्यवाहक मेयर डुनझू ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि शुक्रवार दोपहर तक बचाव दल ने तीन बार तलाशी अभियान चलाया, जिसमें उन्होंने हर घर और हर गांव की जांच की। बचाव कार्यों के लिए तीन स्थानीय काउंटियों से 5,000 से अधिक लोगों को तैनात किया गया।
यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने बताया कि गुरुवार को स्थानीय समयानुसार रात 10:33 बजे भूकंप आया, जिसका केंद्र नागकू से पूर्व-उत्तर-पूर्व दिशा में 191 किलोमीटर दूर था। इसमें भूकंप की गहराई 18 किमी बताई गई है। अमेरिकी एजेंसी की वेबसाइट के अनुसार, उसने कम से कम सात आफ्टरशॉक दर्ज किए, जिनकी तीव्रता 4.3 से 5.2 के बीच थी और ये सभी 10 किमी की गहराई पर आए थे।
यह भी पढ़ें: म्यांमार में भूकंप के तेज झटके, घरों से बाहर निकल लोग; कोई हताहत नहीं 

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News