Feedback
क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला जा रहे दूसरे टी20 मैच में भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन दमदार रहा है. यह मुकाबला भारतीय क्रिकेट इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होने जा रहा है. यह मैच भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम का 300वां अंतरराष्ट्रीय टी20 मुकाबला है.
इसके साथ ही भारत दुनिया की दूसरी ऐसी टीम बन गई है, जिसने क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में 300 या उससे ज्यादा मैच खेले हैं. इस मामले में फिलहाल पाकिस्तान की टीम 304 मैचों के साथ टॉप पर बनी हुई है.
इस मैच में टॉस जीतकर भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. अगर आज टीम इंडिया की यह युवा ब्रिगेड कीवी टीम को हराने में कामयाब हो जाती है तो वह क्रिकेट इतिहास में एक ऐसा अनूठा रिकॉर्ड अपने नाम कर लेगी जो आज तक कोई टीम नहीं कर पाई है.
भारत ने अब तक खेले गए 299 टी20 मैचों में 199 मैचों जीत दर्ज की हैं. इन जीते हुए मुकाबलों में सुपरओवर के मुकाबले शामिल नहीं है. यदि आज भारत दूसरा मैच जीत लेता है तो वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 200 मुकाबले जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बन जाएगी.
#TeamIndia opt to bowl first in the 2️⃣nd T20I Vaibhav Sooryavanshi & Prince Yadav back in the XI 📝 Updates ▶️ https://t.co/FZtUFIFWS2 #NZvIND https://t.co/VCof26ERFg
वैभव सूर्यवंशी को मिला मौका
ईशान किशन के दाहिने पैर में खिंचाव के कारण चोटिल होकर बाहर होने के बाद टीम प्रबंधन ने प्लेइंग-11 में बड़ा बदलाव किया है. युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी की टीम में एंट्री हो गई है, हालांकि उन्हें ओपनिंग के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा क्योंकि टीम ने अपने पुराने ओपनिंग कॉम्बिनेशन को ही बरकरार रखा है और वैभव को नंबर तीन पर उतारा गया है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू