टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के तार इंदौर तक पहुंचे, 11वां संदिग्ध दबोचा गया – Hindustan

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच का दायरा लगातार बढ़ रहा है। मामले में अब इंदौर से 11वें संदिग्ध को हिरासत में लिए जाने की जानकारी सामने आई है। जांच एजेंसियों को शक है कि हिरासत में लिया गया शख्स कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े नेटवर्क को आर्थिक या अन्य तरह की मदद पहुंचाने में शामिल हो सकता है। पुलिस अब आरोपी की भूमिका, अन्य आरोपियों से संपर्क और हमले से पहले व बाद की गतिविधियों की जांच कर रही है।

सूत्रों की मानें तो मामले की जांच केवल उन लोगों तक सीमित नहीं है, जिन्होंने कथित तौर पर अभिनेता की कार पर गोलियां चलाई थीं। पुलिस हथियारों की व्यवस्था करने, हमले से पहले रेकी करने, आरोपियों की आवाजाही और वारदात के बाद उनके भागने के इंतजाम में शामिल लोगों की भूमिका के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। इंदौर से पकड़े गए संदिग्ध की पहचान और कथित भूमिका को लेकर विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

इस बीच पीटीआई-भाषा की रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई क्राइम ब्रांच ने हमलावरों की ओर से कथित तौर पर इस्तेमाल किए गए 2 हथियार और 10 कारतूस गुजरात के सूरत से बरामद किए हैं। शनिवार को एक अधिकारी ने बताया कि जांच टीम ने शुक्रवार को स्पेशल अभियान के तहत छापेमारी की। इस दौरान उक्त हथियार बरामद किए गए। क्राइम ब्रांच की टीमों ने हमलावरों को हथियार उपलब्ध कराने वालों के बारे में जानकारी जुटाई।

क्राइम ब्रांच की टीम सूरत में एक ठिकाने तक पहुंची जहां से हथियार बरामद किए। बरामद हथियारों और कारतूसों को फॉरेंसिक जांच और बैलिस्टिक टेस्ट के लिए भेज दिया गया है। पुलिस पता लगा रही है कि बदामद हथियारों से चलाई गोलियां घटनास्थल से मिले खाली कारतूसों से मेल खाती हैं या नहीं। मुंबई क्राइम ब्रांच हथियारों की आपूर्ति से जुड़े अन्य लोगों और कड़ियों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।

बता दें कि टाइगर श्रॉफ की कार पर 18 अक्टूबर की शाम को मुंबई के जुहू इलाके में दो हमलावरों ने गोलियां चलाई थीं। टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलने के बाद अपनी कार से निकल रहे थे। हमलावरों ने 5 से 6 राउंड फायरिंग की। हमलावर मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गए थे। इस हमले में टाइगर श्रॉफ बाल बाल बच गए थे लेकिन उनका ड्राइवर और राहगीर घायल हो गए थे।

कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )
संक्षिप्त विवरण
कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।

रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।

पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News