Written By Ujjaval Palanpure
सरफराज खान ने रणजी ट्रॉफी मैच में 154 रन की बेहतरीन पारी खेली (Image: ANI)
Sarfaraz Khan: न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान कुछ दिनों पहले हुआ है. चयनकर्ताओं ने सरफराज खान को टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड में जगह नहीं दी. फैंस इसे लेकर बेहद निराश थे, क्योंकि सरफराज इससे पहले श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल थे. खान को खेलने का मौका नहीं मिला था लेकिन मुख्य टीम में उनकी जगह थी. अब न्यूजीलैंड दौरे के लिए नजरअंदाज किए जाने के बाद सरफराज खान ने बल्ले से जवाब दिया है.
सरफराज खान लगातार घरेलू क्रिकेट में रन बनाते आए हैं. हालांकि, उन्हें टीम इंडिया में पर्याप्त मौके नहीं मिले हैं. न्यूजीलैंड दौरे से नजरअंदाज होने के बाद सरफराज ने रणजी ट्रॉफी में कमाल की बल्लेबाजी की. उन्होंने हिमाचल प्रदेश के खिलाफ 228 गेंदों में 154 रन की शानदार पारी खेली. उन्होंने 19 चौके जड़े. सरफराज ने न सिर्फ अपना आक्रामक रवैया दिखाया, बल्कि संभलकर बल्लेबाजी करते हुए पहले सिद्देश लाड और फिर आकाश आनंद के साथ अच्छी साझेदारियां कीं. पारी के 130वें ओवर में सरफराज ने अपना विकेट गंवाया. हालांकि, उनकी 154 रनों की पारी ने फैंस का दिल जीत लिया है.
ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: T20I सीरीज के लिए न्यूजीलैंड पहुंची टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी और भुवनेश्वर कुमार का लुक वायरल
सरफराज खान सिर्फ पिछले एक-दो साल से ही अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं, बल्कि वह लगभग हर रणजी सीजन में रन बनाते रहे हैं. सरफराज ने अब तक अपने फर्स्ट क्लास करियर में 65 मैच खेले हैं और 96 पारियों में वे 5,314 रन बनाने में सफल हुए हैं. सरफराज का औसत 64.02 का रहा है और उन्होंने 18 शतक जड़े हैं. बता दें कि सरफराज के नाम 16 चौके भी हैं. वह मौजूदा समय में भारत के सबसे शानदार घरेलू क्रिकेटर्स में से एक हैं.
सरफराज खान को श्रीलंका दौरे पर साई सुदर्शन के रिप्लेसमेंट के रूप में लाया गया था. साई की टीम में वापसी हो गई है, जिस वजह से संभवतः सरफराज को मुख्य स्क्वाड में जगह नहीं मिली. हालांकि, हैरानी वाली बात यह है कि सरफराज खान न्यूजीलैंड दौरे के लिए रवाना होने वाली इंडिया A स्क्वाड का भी हिस्सा नहीं हैं.
सरफराज जिस तरह से लगातार रनों का अंबार लगा रहे हैं, उन्हें इंडिया A के लिए लगातार खेलना चाहिए और वहां अच्छा प्रदर्शन करके भारतीय टेस्ट टीम में भी चुना जाना चाहिए. बता दें कि सरफराज ने अपना आखिरी टेस्ट मैच नवंबर 2024 में खेला था.
ये भी पढ़ें:- IPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स नहीं छोड़ रहे अक्षर पटेल, ट्रेड की अफवाहों पर पार्थ जिंदल ने लगाया विराम
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301