ग्वालियर में इस्लाम कबूलने से इनकार पर नर्सिंग छात्रा पर चाकू से वार, अदनान गिरफ्तार – Hindustan

ग्वालियर के माधौगंज में इस्लाम कबूलने से इनकार करने पर एक नर्सिंग छात्रा पर चाकू से हमला कर दिया गया। इसमें छात्रा के गले पर गंभीर चोट आ गई। पीड़िता ने मुख्य आरोपी अदनान खान पर धर्म परिवर्तन कराने का दबाव बनाने और अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी अदनान खान, सोफी खान और सरफराज खान के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

घटना तोमर कॉलोनी, गुड़ा इलाके की बताई जा रही है। हमले में छात्रा के गले पर चोट लगी है।पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मामले की जांच जारी है। छात्रा का आरोप है कि विवाद के दौरान आरोपी ने उस पर चाकू से हमला किया।

छात्रा ने खुद को बचाने के लिए पीछे हटने की कोशिश की। इससे चाकू उसके गले को छूता हुआ निकल गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़िता ने अपनी शिकायत में अदनान खान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्रा का कहना है कि आरोपी उस पर इस्लाम कबूल करने के लिए दबाव बना रहा था।

पीड़िता का कहना है कि आरोपी अदनान ने अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी। इसी विवाद के दौरान उस पर चाकू से हमला किया गया। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। आरोपों से जुड़े सभी तथ्यों को जांच के बाद स्पष्ट किया जाएगा।

थाना माधौगंज पुलिस ने छात्रा की शिकायत के आधार पर अदनान खान, सोफी खान और सरफराज खान के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अदनान खान और सरफराज खान को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी दिव्या तिवारी के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी।

पुलिस ने पीड़िता के बयान और शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू की है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।

मामले में पुलिस सोशल मीडिया से जुड़े डिजिटल साक्ष्यों को भी जांच का हिस्सा बना सकती है।आरोपी और छात्रा के बीच इंस्टाग्राम पर हुई बातचीत, मैसेज और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की पड़ताल की जाएगी।

पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी ने कथित आपत्तिजनक सामग्री किन लोगों को भेजी और उसका इस्तेमाल छात्रा को धमकाने के लिए किस तरह किया। अधिकारियों के मुताबिक, मामले में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही यह भी पता लगाने में जुटी है कि घटना में कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं। पीड़िता नाबालिग है।

कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )
संक्षिप्त विवरण
कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।

रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।

पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News