अर्बन मोबिलिटी इंडिया सम्मेलन में यूपी मेट्रो को बेस्ट स्टॉल का अवॉर्ड – Hindustan

कानपुर। भुवनेश्वर में 19वें अर्बन मोबिलिटी इंडिया सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में कानपुर, लखनऊ और आगरा मेट्रो की कनेक्टिविटी दर्शाने वाली मल्टीमॉडल इंटीग्रेशन वॉल को सराहना मिली। यूपी मेट्रो को बेस्ट स्टॉल का अवॉर्ड मिला। उप्र मेट्रो के एमडी सुशील कुमार ने बताया कि यह सम्मान शहरी परिवहन, परिवहन के विभिन्न साधनों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी और टिकाऊ सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के लिए यूपीएमआरसी की पहलों को प्रभावी और जानकारीपूर्ण तरीके से प्रस्तुत करने के प्रयासों को दर्शाता है। पवेलियन में यूपीएमआरसी की उपलब्धियों, यात्री सुविधाओं, पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी पहलों और भविष्य में विस्तार की योजनाओं को भी प्रदर्शित किया गया।
सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शक श्रेणी में पुरस्कार मिलना, राष्ट्रीय स्तर के मंच पर शहरी परिवहन के क्षेत्र में यूपीएमआरसी की पहलों और नवाचारों को प्रस्तुत करने के प्रयासों की पहचान है। इससे एकीकृत, टिकाऊ और यात्रियों की जरूरतों के अनुकूल परिवहन व्यवस्था के महत्व को भी प्रमुखता मिली है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News