कानपुर में महिला की गला दबाकर हत्या, लिव-इन पार्टनर फरार – kanpur crime news woman murdered by live in partner – Jagran

कानपुर के स्वर्ण जयंती विहार में एक महिला की पीटकर गला दबाकर हत्या कर दी गई। उसके साथ रह रहा …और पढ़ें
22 सितंबर से पति-पत्नी बनकर स्वर्ण जयंती विहार के एक मकान में किराये पर रह रहे थे दोनों
बहन पुलिस से बोली- 10 साल पहले बहन का पति से हो चुका तलाक, पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि
जागरण संवाददाता, कानपुर। चकेरी के स्वर्ण जयंती विहार में किराये के मकान में देवरिया की महिला की पीटने के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि साथ रह रहे युवक ने घटना की और फरार हो गया। घटना बुधवार की है, लेकिन पुलिस को गुरुवार को जानकारी हुई, लेकिन उसकी पहचान न होने पर शव को अज्ञात में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था।
शनिवार को उसकी पहचान चकेरी में रहने वाली बहन ने की, जिसके बाद पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई। हालांकि परिवार ने कोई तहरीर नहीं दी। फिलहाल पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।

मूलरूप से देवरिया जिले के बघौचघाट थाना क्षेत्र के विशुनपुरा निवासी मुस्तकीम अंसारी की 32 वर्षीय बेटी काजल उर्फ रिया उर्फ मर्जिना का 10 साल पहले उनके पति से तलाक हो चुका है।
चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि दबौली निवासी प्रज्जवल मिश्रा का स्वर्ण जयंती विहार में भी एक मकान है, जिसमें 22 सितंबर को काजल पप्पू नाम के युवक के साथ किराये पर रहने आई थी। दोनों ने मकान मालिक को पति-पत्नी बताया था।
22 अक्टूबर को उनके पड़ोसी आदित्य ने पुलिस को जानकारी दी कि काजल व पप्पू के बीच 21 अक्टूबर को विवाद होने और उसके बाद पप्पू के घर से निकल जाने के बाद से काजल के न दिखने पर अनहोनी की आशंका जताई थी। पुलिस व मकान मालिक घर के अंदर पहुंचे तो काजल का शव फर्श पर पड़ा मिला। हालांकि उस समय उसकी पहचान न होने पर शव को अज्ञात में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था।
इसीबीच शुक्रवार को सनिगवां के कुछ लोगों ने काजल की बहन देवरिया निवासी नाजिया को फोन कर मौत की जानकारी दी। थाना प्रभारी ने बताया कि रात में वह थाने पहुंचीं। दिवंगत की फोटो दिखाने पर उन्होंने बहन के रूप में पहचान की। इसके बाद शनिवार को शव का पोस्टमार्टम हुआ। अब तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- कानपुर प्रयागराज हाईवे पर फतेहपुर में एआरटीओ सिपाही को कुचला, चेकिंग के दौरान कंटनेर चालक ने वारदात को दिया अंजाम

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News