'देशविरोधी ताकतों के टूलकिट बन गए हैं राहुल गांधी', रांची में बोले BJP अध्यक्ष नितिन नवीन – AajTak

Feedback
शनिवार को झारखंड की राजधानी रांची में BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला. झारखंड प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में उन्होंने आरोप लगाया कि ‘राहुल गांधी देशविरोधी ताकतों के टूलकिट की तरह काम कर रहे हैं और ये ताकतें विदेशों से ऑपरेट हो रही हैं’. नबीन ने कांग्रेस पर संविधान, चुनाव आयोग और छात्रों के मुद्दे को लेकर भी निशाना साधा. इस दौरान उन्होंने झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए.
नवीन ने कहा कि देश में संवैधानिक संस्थाओं और लोकतंत्र को चुनौती देने की कोशिश हो रही है. उन्होंने कांग्रेस पर संविधान की मर्यादा तोड़ने का आरोप लगाते हुए आपातकाल का जिक्र किया. उनके मुताबिक, कांग्रेस ने संविधान को अपने परिवार के हिसाब से चलाने की कोशिश की और देश में अराजकता फैलाने का काम किया.
SIR को लेकर राहुल गांधी से सवाल
चुनाव आयोग और SIR यानी मतदाता सूची की जांच प्रक्रिया पर राहुल गांधी के सवालों का जिक्र करते हुए नवीन ने कांग्रेस से जवाब मांगा. उन्होंने पूछा कि जब मतदाता सूची पर दावा-आपत्ति दर्ज कराने के लिए पूरा समय दिया जाता है, तो कांग्रेस के कितने कार्यकर्ताओं ने शिकायत दर्ज कराई. इस पर BJP अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि कांग्रेस को देश की जनता की चिंता नहीं है, बल्कि वह घुसपैठियों को बचाने में लगी है.
छात्रों के मुद्दे पर भी कांग्रेस को घेरा
झारखंड में छात्रों के आंदोलन का जिक्र करते हुए नवीन ने कांग्रेस पर दोहरे रवैये का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि जब राज्य में छात्र आंदोलन कर रहे थे, तब कांग्रेस का कोई नेता उनकी आवाज उठाने के लिए आगे नहीं आया. उनके मुताबिक, दिल्ली में बैठकर छात्रों और युवाओं के मुद्दे उठाने वाली कांग्रेस को झारखंड में अपनी भूमिका का जवाब देना चाहिए. इस दौरान, 
उन्होंने कांग्रेस के शासनकाल में शिक्षा व्यवस्था में माफिया राज चलने का भी आरोप लगाया.
झारखंड में BJP को मजबूत करने की अपील
इस दौरान, नवीन ने बताया कि झारखंड उनका जन्मस्थान है और उनकी पढ़ाई का बड़ा हिस्सा भी इसी राज्य में बीता है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से राज्य में पार्टी को मजबूत करने के लिए जुटने को कहा. उनका कहना था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में BJP का विस्तार हुआ है. अब झारखंड में भी पार्टी को आगे बढ़ाना है.
राज्य के गठन का जिक्र करते हुए उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान को याद किया. पश्चिम बंगाल में BJP की जीत का उदाहरण देते हुए नवीन ने कहा कि वहां के कार्यकर्ताओं ने विपरीत परिस्थितियों में संघर्ष किया. उन्होंने भरोसा जताया कि झारखंड में भी पार्टी कार्यकर्ता मजबूती से काम करेंगे.
हेमंत सरकार पर क्या बोले?
भगवान बिरसा मुंडा का जिक्र करते हुए नवीन ने कहा कि उनकी वजह से झारखंड को विशिष्ट पहचान मिली. उन्होंने 15 नवंबर को झारखंड स्थापना दिवस के साथ मनाए जाने वाले जनजातीय गौरव दिवस का भी उल्लेख किया. नबीन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनने को आदिवासी समाज के सम्मान से जोड़ा. आखिर में उन्होंने हेमंत सोरेन सरकार पर भ्रष्टाचार बढ़ने का आरोप लगाया. कानून-व्यवस्था के मामले में भी सरकार को नाकाम बताते हुए BJP कार्यकर्ताओं से इन मुद्दों को जनता तक पहुंचाने की अपील की.
 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News