दिल्लीवालों संभलकर! ट्रैफिक से बचना है तो कल इन सड़कों पर जाने से बचें, एडवाइजरी जारी – Hindustan

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने घोघा इलाके में एक बड़े धार्मिक आयोजन को देखते हुए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी में बताया गया है कि इस आयोजन से 25 अक्टूबर (रविवार) को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक घोघा और उसके आस-पास के मुख्य मार्गों पर भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति और वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो सकती है।

ट्रैफिक को सुचारू बनाए रखने और यात्रियों को किसी तरह की असुविधा न हो इसके लिए एडवाइजरी में प्रभावित मार्गों की सूची, डायवर्जन प्वाइंट्स और यात्रियों के विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी के मुताबिक प्रभावित होने वाले मुख्य मार्ग:

1. घोघा चौक से परशुराम चौक द्वार, घोघा

2. नरेला-बवाना रोड (UER-I), DSIIDC से बवाना नहर

3. स्वामी स्वरूपानंद मार्ग: रामदेव चौक से मुनीम का बाग तक

ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए जरूरत के अनुसार कुछ मार्गों से वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा। एडवाइजरी में बताया गया है कि घोघा चौक, जेजे कॉलोनी, बवाना, एंट्री गेट घोघा (परशुराम द्वार), घोघा फिरनी रोड और हरेवली टोल पर वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा।

एडवाइजरी में इन मार्गों पर यात्रा करने वाले वाहन चालकों और नागरिकों को प्रभावित समय के दौरान सहयोग की अपील की गई है। एडवाइजरी में कहा गया है कि यात्री इन रास्तों पर अनावश्यक यात्रा से बचें। धार्मिक आयोजन के दौरान घोघा एरिया, आस्था कुंज पार्क, नेहरू प्लेस और आसपास के इलाकों से जुड़े मार्गों की तरफ अनावश्यक यात्रा से बचें।

एडवाइजरी में कहा गया है कि ट्रैफिक जाम और देरी से बचने के लिए जितना संभव हो वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें। आयोजन स्थल के पास सड़कों के किनारे या किसी भी ऐसी जगह पर वाहन पार्क न करें जो अनाधिकृत है। यात्रियों से कहा गया है कि वे सड़कों पर ट्रैफिक नियंत्रण के लिए लगे दिशा-निर्देशों, डायवर्जन बोर्ड्स और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें साथ ही उनका सहयोग भी करें।

एडवाइजरी में यात्रियों से कहा गया है कि वे घर से अतिरिक्त समय लेकर चलें और यात्रा की योजना पहले से बना लें ताकि गंतव्य तक समय पर पहुंच सकें।

एडवाइजरी में यह भी बताया गया है कि ट्रैफिक जाम से बचने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अलग-अलग सोशल मीडिया हैंडल पर रियल टाइम अपडेट्स देखते रहें। इसके लिए आप दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की वेबासइट, फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स हैंडल पर अपडेट्स चेक कर सकते हैं।

मोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।
विस्तृत बायो:
मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।
अनुभव:
मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि:
हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय ‘विषय विशेषज्ञ’ बनाया है।
पत्रकारिता का उद्देश्य:
एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।
विशेषज्ञता
राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News