अगर आप बजट में एक नया 5G फोन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं। तो सैमसंग के इस नए …और पढ़ें
Samsung Galaxy F70 5G एक किफायती स्मार्टफोन है।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Samsung Galaxy F70 5G को हाल ही में भारत में लॉन्च किया गया है और इसकी सेल भी शुरू कर दी गई है। अगर आप 20,000 रुपये से कम में एक नया फोन तलाश रहे हैं। तो इस पर विचार कर सकते हैं। ये स्मार्टफोन 5,000mAh की बैटरी और 25W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट जैसे फीचर्स के साथ आता है। साथ ही इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा भी मिलता है। आइए जानते हैं इसके बारे में सभी डिटेल।
भारत में Samsung Galaxy F70 5G के बेस मॉडल (4GB RAM + 128GB स्टोरेज) की कीमत 19,999 रुपये से शुरू होती है। इसके टॉप मॉडल (6GB RAM + 128GB स्टोरेज) की कीमत 22,999 रुपये है। ये स्मार्टफोन भारत में 20 अक्टूबर से बिक्री के लिए उपलब्ध है। फ्लिपकार्ट पर इसे फिलहाल 17,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। सैमसंग गैलेक्सी F70 5G ‘बोल्ड ब्लैक’ और ‘विविड वायलेट’ कलर्स में आता है।
Samsung Galaxy F70 5G एक डुअल-SIM स्मार्टफोन है, जो एंड्रॉयड-बेस्ड One UI) वर्ज़न के साथ आता है। इसमें 6.7 इंच का फुल-HD+ (1,080 × 2,340 पिक्सल) इनफिनिटी-U sAMOLED डिस्प्ले है, जो 90Hz तक के रिफ्रेश रेट और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस के साथ आता है। यह फोन ऑक्टा-कोर Exynos 1330 चिपसेट पर काम करता है। इसमें 2.0GHz क्लॉक स्पीड वाले छह एफिशिएंसी कोर और 2.4GHz की पीक क्लॉक स्पीड वाले दो परफॉरमेंस कोर दिए गए हैं। कंपनी का दावा है कि ये फोन IP54 रेटिंग के साथ आता है, जो इसे धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रखता है।
कैमरे की बात करें तो, सैमसंग गैलेक्सी F70 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम दिया गया है। इसमें 50-मेगापिक्सल (f/1.8) का प्राइमरी कैमरा, 5-मेगापिक्सल (f/2.2) का अल्ट्रावाइड कैमरा और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर शामिल है। फोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 13-मेगापिक्सल का कैमरा है, जो वॉटरड्रॉप-स्टाइल नॉच में लगा है।
सैमसंग गैलेक्सी F70 5G में ARM माली-G68 MP2 GPU, 6GB तक RAM और 128GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोSD कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें 5,000mAh की बैटरी है जो 25W की वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए, ये फोन 5G, 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ, USB टाइप-C और GPS को सपोर्ट करता है। इसकी थिकनेस 7.5mm है।
यह भी पढ़ें: सेकंडरी सिम चालू रखने का सबसे सस्ता जुगाड़! BSNL और Jio के इन दो प्लान्स में बड़ा मुकाबला