वार्ड 3, गणेशपुरी के प्राथमिक विद्यालय फतेहलापुर नगर में ‘खेलो इंडिया’ मिशन की टीम ने छात्र-छात्राओं को खेल के महत्व के बारे में बताया।
भारतीय खेल प्राधिकरण और खेल निदेशालय के इस मिशन के तहत, खेलों इंडिया एथलेटिक्स सेंटर के प्रशिक्षक गौरव त्यागी ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वे 100 स्कूलों में जाकर बच्चों में खेल के प्रति रुचि जगाने का प्रयास कर रहे हैं।
त्यागी ने बच्चों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ‘खेलो इंडिया’ व ‘एक जिला एक खेल’ योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने एथलेटिक्स से होने वाले स्वास्थ्य लाभ और जीवन में आने वाले सकारात्मक बदलावों की जानकारी दी।
प्रशिक्षक ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ओलंपिक और एशियन गेम्स में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को मिलने वाली पुरस्कार राशि के विषय में भी बच्चों को अवगत कराया।
Copyright © 2025-26 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.