Kausambi News: चीन में 26 से 31 अक्तूबर तक होने वाली विश्व सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप में कौशाम्बी के सानिध्य धर द्विवेदी भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। अंडर-18 वर्ग में देशभर से चयनित पांच खिलाड़ियों में जगह बनाकर उन्होंने जिले और प्रदेश का मान बढ़ाया है। इस वर्ग में उप्र से वह इकलौते चयनित खिलाड़ी हैं। सिराथू क्षेत्र के गौसपुर नवावां निवासी सानिध्य ने 11 से 14 सितंबर तक अहमदाबाद में आयोजित चयन ट्रायल में शानदार प्रदर्शन कर जगह बनाई। इससे पहले वह थाईलैंड में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। वह लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में कोच उजैर अहमद के मार्गदर्शन में अभ्यास करते हैं।
सानिध्य के पिता शैलेंद्र धर द्विवेदी और माता संगीता द्विवेदी हैं। उनके चयन से परिवार और जिले के खेल प्रेमियों में खुशी है। अब सभी की निगाहें चीन में होने वाली चैंपियनशिप में उनके प्रदर्शन पर टिकी हैं।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play