संगठन मजबूत, पर जनता से छीजता रिश्ता – Hindustan

साल 2014 के बाद भारतीय जनता पार्टी ने उन राज्यों में भी अपना संगठन मजबूत किया, जहां पार्टी कमजोर थी। बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की टीम बनाई गई और मुख्यमंत्रियों से लेकर गांव-मोहल्ले के कार्यकर्ताओं तक संदेश पहुंचाने का तंत्र खड़ा किया गया। सरकारी योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाने से लेकर चुनाव के समय लोगों को जोड़ने तक, इस नेटवर्क ने भाजपा को बड़ी ताकत दी, लेकिन लंबे समय तक सत्ता में रहने के बाद यही संगठन अब अपनी कमजोरियों से जूझ रहा है। कई जगहों पर कार्यकर्ताओं के व्यवहार में अहंकार दिखने लगा है। जनता की बात सुनने के बजाय उनमें अपनी बात सुनाने की प्रवृत्ति बढ़ रही है। जो कार्यकर्ता कभी जनता और पार्टी के बीच की कड़ी थे, वही अब कई जगहों पर जनता से दूर होते जा रहे हैं। इससे पार्टी के प्रति जनता का भरोसा छीजने लगा है।

हालांकि, कुछ जगहों पर कार्यकर्ता ईमानदारी से काम कर रहे हैं, पर पार्टी के कुछ अधिकारी उनकी बात सुनने के बजाय उन्हें नजरअंदाज कर देते हैं। इस खींचतान में सबसे ज्यादा नुकसान आम आदमी का होता है। जब कार्यकर्ता लोगों के काम नहीं आते, तो उनके प्रभाव और विश्वसनीयता, दोनों को चोट पहुंचती है। यही वजह है कि सत्ता में भागीदारी के बावजूद कई कार्यकर्ता खुद को असहाय महसूस करने लगे हैं। भाजपा की एक अन्य कमजोरी यह है कि उसका संगठन ऊपर से नीचे तक संदेश पहुंचाने में जितना मजबूत है, नीचे से ऊपर तक जनता की नाराजगी पहुंचाने में उतना ही अक्षम। कार्यकर्ता जनता के बीच रहता है और उसे सबसे पहले पता चलता है कि लोग किस बात से नाराज हैं, पर जब उसकी आवाज शीर्ष नेताओं तक नहीं पहुंचती, तो नेतृत्व जमीनी समस्याओं से अनजान रह जाता है। नतीजतन, असंतोष बढ़ने लगता है।

भारतीय जनता पार्टी को यह समझना होगा कि चुनाव जीतना और जनता का भरोसा बनाए रखना, दो अलग-अलग बातें हैं। आज देश भर में हो रहे विरोध-प्रदर्शनों को भी जनता की नाराजगी समझने और उससे सीख लेने के अवसर के रूप में देखना चाहिए। विरोध को केवल राजनीतिक चुनौती मानना पर्याप्त नहीं है; यह समझना भी जरूरी है कि आखिर लोग नाराज क्यों हैं? साल 2029 के चुनाव से पहले भाजपा को अपने संगठन में ऐसी व्यवस्था बनानी होगी, जिसमें कार्यकर्ताओं की आवाज नेतृत्व तक पहुंचे, अधिकारी जवाबदेह हों और जनता के काम समय पर हों, क्योंकि संगठन की असली ताकत जनता तक संदेश पहुंचाने में नहीं, बल्कि जनता की आवाज सत्ता तक पहुंचाने में निहित है।

तेजस पुजारी, टिप्पणीकार

लोकतांत्रिक शासन-व्यवस्था में किसी दल की लोकप्रियता का सबसे बड़ा प्रमाण जनता से मिलने वाला समर्थन है। भाजपा ने पिछले एक दशक में राष्ट्रीय राजनीति में अपनी स्थिति लगातार मजबूत की है। लोकसभा चुनावों से लेकर विभिन्न राज्यों के विधानसभा चुनावों तक पार्टी ने कई बार अपने पक्ष में जनादेश हासिल किया है। इसके पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व, संगठन की व्यापक पहुंच, कल्याणकारी योजनाएं, राष्ट्रवाद का संदेश और लाभार्थियों से सीधा संवाद जैसे कई कारक जिम्मेदार हैं। यही वजह है कि भाजपा का जनाधार देश के विभिन्न हिस्सों में बना हुआ है। कार्यकर्ता भी पूरे जोश-ओ-खरोश से अपना काम कर रहे हैं। इससे लोगों का भरोसा पार्टी में कायम है।

जनता की अपेक्षाएं और राजनीतिक प्रतिस्पर्द्धाओं के बावजूद भाजपा जिस तरह चुनावों में जीत हासिल कर रही है, उससे यही पता चलता है कि लोग इस पार्टी को खूब पसंद करते हैं। भाजपा के प्रति समर्थन का एक प्रमुख आधार केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाएं हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीब परिवारों को पक्के मकान, उज्ज्वला योजना के तहत महिलाओं को एलपीजी कनेक्शन और आयुष्मान भारत के जरिये पात्र परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा देने का प्रयास किया गया है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत करोड़ों लाभार्थियों को मुफ्त अनाज दिया जा रहा है। इन योजनाओं का लाभ सीधे लोगों तक पहुंचाने के लिए जन-धन खातों का इस्तेमाल किया गया है। इससे सरकारी सहायता के वितरण में पारदर्शिता बढ़ाने और बिचौलियों की भूमिका को कम करने का प्रयास हुआ है। लाभार्थियों के बीच इन योजनाओं से सकारात्मक प्रभाव पड़ा है।

भाजपा की लोकप्रियता का दूसरा महत्वपूर्ण आधार उसकी राजनीतिक विचारधारा और राष्ट्रीय मुद्दों पर स्पष्ट रुख है। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण, जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 की विदाई और राष्ट्रीय सुरक्षा पर सख्त नीति जैसे मुद्दों ने पार्टी के समर्थकों के बीच उसकी वैचारिक पहचान को मजबूत किया है। वहीं, राजमार्गों का निर्माण, रेलवे के आधुनिकीकरण और बुनियादी ढांचे में निवेश भी सरकार की बड़ी उपलब्धियों में शुमार हैं। इनका राजनीतिक फायदा तो मिला ही, सांगठनिक लाभ भी हुआ है। बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं का नेटवर्क, सोशल मीडिया के जरिये जनसंपर्क और प्रधानमंत्री की लोकप्रियता पार्टी के प्रचार अभियान को प्रभावी बनाते हैं। इसलिए, यह कहना गलत नहीं होगा कि भाजपा के प्रति जनता का भरोसा कायम है। यही विश्वास उसकी सबसे बड़ी पूंजी है।

हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। करीब एक सदी से यह अखबार हिंदी भाषी पाठकों की पसंद बना हुआ है। देश-दुनिया की Hindi News को पढ़ने के लिए यह अखबार लगातार पाठकों की पसंद बना हुआ है। इसके अतिरिक्त समकालीन मुद्दों पर त्वरित टिप्पणी, विद्वानों के विचार और साहित्यिक सामग्री को भी लोग पसंद करते रहे हैं। यहां आप ग्लोबल से लोकल तक के सभी समाचार एक ही स्थान पर पा सकते हैं। हिन्दुस्तान अखबार आपको उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, झारखंड, पंजाब और हरियाणा जैसे राज्यों की खबरें प्रदान करता है। दक्षिण भारत के राज्यों की खबरें भी आप यहां पाते हैं।

इसके अतिरिक्त मनोरंजन, बिजनेस, राशिफल, करियर, ऑटो, गैजेट्स और प्रशासन से जुड़ी खबरें भी यहां आप पढ़ सकते हैं। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News