Shreeom Singh
Date: 25-10-26 13:12
वॉशिंगटन: अमेरिका में मध्यावधि चुनाव से पहले पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधा है. ओबामा ने व्हाइट हाउस में हो रहे बदलावों को लेकर ट्रंप का मजाक उड़ाया. उन्होंने कहा कि व्हाइट हाउस का हाल ऐसा हो गया है, जैसे इराक के पूर्व राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन ने वहां चीजकेक फैक्ट्री खोल दी हो. ओहायो में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवारों के समर्थन में आयोजित रैली में ओबामा ने यह बात कही.
ओबामा ने ट्रंप पर तंज कसते हुए कहा कि वह घरों के नवीनीकरण पर बहुत ध्यान दे रहे हैं. उन्हें तो घरों की सजावट से जुड़े टीवी चैनल पर होना चाहिए. उन्होंने कहा कि ट्रंप व्हाइट हाउस से भी बड़ा बॉलरूम बनवा रहे हैं. रोज गार्डन को हटा दिया गया है और साउथ लॉन में हेलीकॉप्टर के उतरने के लिए जगह बनाई गई है. ओबामा ने व्हाइट हाउस में सोने के इस्तेमाल पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि हर जगह सोना ही सोना नजर आ रहा है.
सद्दाम हुसैन से की ट्रंप की तुलना
बराक ओबामा ने व्हाइट हाउस में हो रहे बदलावों की तुलना करते हुए कहा कि वहां का नजारा ऐसा लगता है, जैसे सद्दाम हुसैन ने चीजकेक फैक्ट्री खोल दी हो. उनका यह बयान ट्रंप की सजावट और निर्माण से जुड़ी योजनाओं पर कटाक्ष के तौर पर देखा जा रहा है.
Former President Barack Obama criticized President Trump’s ongoing White House renovations, saying that it looks “like Saddam Hussein opened a Cheesecake Factory” as he returned to the campaign trail in Cleveland, Ohio on Saturday to back the state’s Democratic candidates ahead of November’s midterm election. “He should be on HGTV,” Obama said. “Guy’s building a ballroom that’s bigger than the White House.” The ballroom construction project was announced officially in July 2025, and is expected to be finished before the end of Trump’s second term.
ओहायो की रैली में ओबामा ने लोगों से डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवारों को वोट देने की अपील भी की. उन्होंने खास तौर पर गवर्नर और सीनेटर पद के उम्मीदवारों का समर्थन मांगा. ओबामा ने कहा कि देश में बदलाव लाने के लिए लोगों का एकजुट होना और बड़ी संख्या में मतदान करना जरूरी है. उन्होंने जोर दिया कि अगर लोग मिलकर डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान करते हैं, तो यह चुनाव देश को बेहतर दिशा में ले जाने का मौका बन सकता है.
अमेरिका में 3 नवंबर को मध्यावधि चुनाव
अमेरिका में राष्ट्रपति के चार साल के कार्यकाल के बीच होने वाले चुनावों को मध्यावधि चुनाव कहा जाता है. इन चुनावों से तय होता है कि अमेरिकी संसद में किस पार्टी की स्थिति मजबूत होगी. इस बार प्रतिनिधि सभा की सभी 435 सीटों और सीनेट की करीब एक-तिहाई सीटों के लिए मुकाबला होगा. चुनाव 3 नवंबर को होने हैं.
ओहायो में गवर्नर पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी ने विवेक रामास्वामी को उम्मीदवार बनाया है. उन्हें डोनाल्ड ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का समर्थन मिला है. वहीं, डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से एमी एक्टन चुनाव मैदान में हैं. ऐसे में ओबामा समेत डेमोक्रेटिक पार्टी के बड़े नेता अपने उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें- अमेरिका में फुटबॉल स्टेडियम के पास अंधाधुंध फायरिंग, 11 लोगों को लगी गोली, घायलों में 6 बच्चे
भारत 24 लाइव — भारत का विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल। ताज़ा खबरें, विश्लेषण, वीडियो।
लाइव भारत 24 ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें