Azamgarh News: हिंदी पत्रिका ‘आरोहण’ का कुलपति ने किया विमोचन – Hindustan

Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के कुलपति संजीव कुमार ने रविवार को विश्वविद्यालय के कुलपति कार्यालय में छमाही हिंदी पत्रिका ‘आरोहण’ का विमोचन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि ‘आरोहण’ साहित्य, संस्कृति, विचार और सृजन के क्षेत्र में एक सार्थक संवाद स्थापित करेगी और हिंदी साहित्य के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। पत्रिका के प्रबंध निदेशक डॉ. शशांक शर्मा ने बताया कि ‘आरोहण’ का प्रमुख उद्देश्य हिंदी भाषा और साहित्य से जुड़ी रचनाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करना है। जिससे नवोदित रचनाकारों, लेखकों, कवियों एवं साहित्यप्रेमियों को अपनी प्रतिभा और विचारों को अभिव्यक्त करने का अवसर मिल सके।
इस अवसर पर विश्विद्यालय के कुलसचिव अमृतलाल, परीक्षा नियंत्रक आनंद कुमार मौर्या, शिब्ली नेशनल कॉलेज के प्राध्यापक डॉ. नरेंद्र सिसोदिया, आरोहण पत्रिका की संपादक कीर्तिका यादव, डॉ. अल्पना मिश्रा, धीरज यादव, अंकुर चौबे, प्रदीप कुमार आदि उपस्थित रहे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News