Bigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! आधी रात को शो से क्यों निकाला गया बाहर? – News24 Hindi

Edited By Himani sharma
'बिग बॉस 20' से बाहर हुए नकुल ढुल! (Pic Credit- Jiohotstar Instagram)
Bigg Boss 20 Nakul Dhull Eviction: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ आए दिन ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलता है. लेटेस्ट वीकेंड का वार में 2 कंटेस्टेंट्स की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई. इनमें एक टीवी एक्टर मनीष गोयल हैं तो वहीं दूसरे सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर नकुल ढुल हैं. अब नकुल ढुल से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि घर में एंट्री करते हुए नकुल ढुल घर से एविक्ट हो गए हैं. नकुल ढुल के एविक्शन की खबरें सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो गई हैं और उनके फैंस भी हैरान हैं कि आखिर पहले ही दिन नकुल ढुल बिग बॉस के घर से एविक्ट कैसे हो गए हैं. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है.
बिग बॉस के घर की इनसाइड खबर देने वाले फैन पेज ‘बीबी तक’ के मुताबिक नकुल ढुल बिग बॉस के घर से एविक्ट हो गए हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार रविवार की रात में नकुल और गुल्लू के बीच जमकर लड़ाई हुई. ये लड़ाई शारीरिक हिंसा में बदल गई और दोनों के बीच हाथापाई भी हो गई, जिसके बाद बिग बॉस ने नकुल ढुल को शो से बाहर निकालने का फैसला किया. हालांकि अभी तक ये एविक्शन शो में नहीं देखने को मिला है, अपकमिंग एपिसोड में नकुल ढुल का एविक्शन देखने को मिल सकता है.
यह भी पढ़ें: कौन हैं नकुल धुल? जिनकी ‘बिग बॉस 20’ में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री; विवादों में रह चुका है नाम
नकुल ढुल की एंट्री रविवार के एपिसोड में ही देखने को मिली. वीकेंड का वार में पहले सलमान खान ने घर में मौजूद कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाई और उनके बिहेवियर पर बात की. वहीं बाद में नकुल ढुल की एंट्री का भी ऐलान किया. नकुल ढुल ने जैसे ही ‘बिग बॉस 20’ के घर में एंट्री की, वैसे ही कंटेस्टेंट्स भी काफी एक्साइटेड दिखे. नकुल के फैंस भी उनकी एंट्री से काफी खुश नजर आए, लेकिन अब फैंस उनके गेम को बिग बॉस के घर में देख नहीं सकेंगे, क्योंकि रिपोर्ट्स के अनुसार नकुल शो से बाहर होने जा रहे हैं.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, किन-किन सदस्यों पर लटकी एविक्शन की तलवार?
नकुल ढुल एक जाने-माने सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं और उनके फैंस उन्हें प्यार से ‘मिट्ठू डॉन’ के नाम से बुलाते हैं. नकुल अक्सर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो शेयर कर देश के मुद्दों पर भी बात करते नजर आते हैं. वहीं नकुल को दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए नीट प्रोटेस्ट में भी स्टूडेंट्स को सपोर्ट करते हुए देखा गया था. इंस्टाग्राम पर नकुल के 10 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और उन्होंने सिर्फ एक ही पोस्ट शेयर की हुई है. नकुल इंस्टाग्राम स्टोरी पर ही अपनी राय शेयर करते हैं.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News