प्रभास की ‘फौजी’ के टीजर पर भड़क गए सपा सांसद अवधेश प्रसाद, बोले- नेताजी सुभाष का अपमान है – Hindustan

प्रभास अभिनीत फिल्म ‘फौजी’ में नेताजी सुभाष चंद्र बोस और हिटलर की मुलाकात को लेकर विवाद शुरू हो गया है। नेताजी सुभाष के प्रपौत्र चंद्र कुमार बोस ने आरोप लगाया है कि केवल सीन को सनसनीखेज बनाने के लिए तथ्यों से छेड़छाड़ की गई है। वहीं समाजवादी पार्टी के अयोध्या से सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि जिस तरह से फिल्म के टीजर में दिखाया जा रहा है कि कि हिटल से हमारे नेताजी सुभाष चंद्र बोस की तुलना हो रही है, वह बेहद अपमानजनक है।

अवधेश प्रसाद ने कहा, नेताजी की छवि को इस तरह से धूमिल करना राष्ट्र हित में नहीं है। उन्होंने कहा कि सभी को पता है कि दुनियाभर में नेताजी का कितना सम्मान है। बता दें कि इस फिल्म में प्रभास ने ऐसा किरदार निभाया है जिसकी तारीफ करते हुए नेताजी भी दिखाई दे रहे हैं। टीजर में वह प्रभास के कैरेक्टर को सारा क्रेडिट देते हैं। वहीं हिटलर भी नेताजी से इस अंदाज में बात करता है जैसे कि वह उनका अपमान कर रहा हो।

नेताजी के प्रपौत्र चंद्र कुमार बोस ने कहा कि फिल्मकारों को पूरी स्वतंत्रता है कि वह आजादी के नेताओं को पर्दे पर दिखाएं लेकिन ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़ नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जो देश के नायकों के मामले में भी मनोरंजन या फिर सनसनीखेज बनाने के लिए कल्पना का सहारा लेते हैं, वे अपराध करते हैं। नेताजी के व्यक्तित्व की सम्मान पूरी दुनिया करती है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए उन्होंने हिटलर से मुलाकात की थी।

बोस ने कहा, नेताजी का कहना था कि जापान के हिदेकी तोजो और जर्मनी का हिटलर भारत की स्वतंत्रता के लिए योगदान दे सकते हैं। क्योंकि उस समय हिटर की अंग्रेजों से तनातनी थी। उन्होंने कहा, नेताजी फासीवाद के कट्टर विरोधी थे। उनका विश्वास लोकतंत्र में था और इसीलिए देश को आजाद करवाना चाहते थे।

{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें  |  कॉइन जीतें  |  ज्यादा फ़ायदे पाएं

चंद्र कुमार बोस ने कहा कि नेताजी ने कभी हिटलर के आगे सिर नहीं झुकाया बल्कि बराबरी में बातचीत की थी। हिटलर भी नेताजी के देशप्रेम से वाकिफ था और उनका सम्मान करता था। उसने समर्थन पर सहमति भी जता दी थी। उन्होंने कहा कि हिटलर ने सत्ता के मद में डूबकर अत्याचार शुरू कर दिया। ऐसे में नेताजी और हिटलर के रास्ते एक नहीं हो सकते थे।

चंद्र कुमार बोस ने कहा कि फिल्म के निर्देशक को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। दरअसल ट्रेलर में दिखाया गया है कि एक काल्पनिक पात्रा नेताजी का हिटलर से परिचय करवाता है। ऐसे में नेताजी को कमतर दिखाने का प्रयास किया गया है। फिल्म का नाम ‘फौजी, है और यह एक पीरियड ऐक्शन फिल्म है। हनु राघवपुड़ी ने इसका निर्देशन किया है।

विद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के ‘लाइव हिन्दुस्तान’ के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ और ‘इंडियन एक्सप्रेस’ ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।
राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।
अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का ‘C सर्टिफिकेट’ भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News