Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली में आज LPG डिस्ट्रीब्यूटर्स का विरोध प्रदर्शन, CBD ग्राउंड में 5 घंटे देंगे धरना – News24 Hindi

Edited By Khushbu Goyal
Credit- News24 GFX
आज की प्रमुख खबरों की बात करें तो प्रधानमंत्री मोदी के पिता को लेकर अमर्यादित और आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के विरोध में भाजपा आज देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करेगी. आज राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि केस में सुल्तानपुर कोर्ट अहम फैसला सुना सकती है. वहीं आज आगरा में विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए 3 बूथों पर गड़बड़ियों के चलते पुनर्मतदान होगा. इधर आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में ‘यूपी जीसीसी इनोवेशन समिट 2026’ का उद्घाटन होगा. उधर नई दिल्ली में आज से 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच की शुरुआत होगी और इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी शिरकत करेंगे.
आज कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल चंडीगढ़ दौरे पर हैं, जहां वे पंजाब कांग्रेस संगठन से जुड़ी अलग-अलग बैठकें करेंगे और नेताओं से मुलाकात करेंगे. 4 नवंबर को राहुल गांधी के पंजाब दौरे और रैली को लेकर पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष परगट सिंह के साथ विचार-विमर्श करेंगे. इधर LPG डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (LDAI) आज अपनी मांगों को लेकर आंदोलन करेंगे. जिसके तहत एसोसिएशन से जुड़े वितरक पूर्वी दिल्ली के CBD ग्राउंड में दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक सांकेतिक धरना प्रदर्शन करेंगे. इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बाहरी दिल्ली में पशु कल्याण कार्यकर्ता जागृति मिश्रा के निर्माणाधीन पशु आश्रय स्थल को तोड़े जाने के बाद, जूनियर इंजीनियर विकास कुमार गुप्ता को निलंबित करने का आदेश दिया है। https://t.co/Hb15CwUdQX
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में चारों आरोपियों को 28 अक्टूबर तक हिरासत में भेजा गया
भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दिवंगत पिता के खिलाफ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अमर्यादित और आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में सोमवार को यहां डोगरा चौक पर प्रदर्शन किया
watch उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रप्रयाग में नवनिर्मित बाईपास पुल का निरीक्षण किया। https://t.co/bSroU5yGRD
केंद्रीय सचिवालय के नॉर्थ ब्लॉक में सोमवार को आग लग गई, जिसे बुझा दिया गया है. दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. इससे पहले नॉर्थ ब्लॉक से घना धुआं निकलता देखा गया था. दिल्ली अग्निशमन सेवा को सुबह 11.10 बजे इमारत से धुआं निकलने की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं. इमारत में कुछ तोड़फोड़ का काम चल रहा था, और इस दौरान मामूली आग लग गई. आग को बुझा दिया गया है और घटना में किसी के जख्मी होने की खबर नहीं है.
केरल उच्च न्यायालय ने सोमवार को पुलिस को उस अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश के खिलाफ मामला दर्ज करने की अनुमति दे दी, जिसके 17 वर्षीय बेटे के द्वारा कथित तौर पर चलाई जा रही कार की टक्कर से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई थी. यह सड़क दुर्घटना एक दिन पहले यहां चेरानेल्लूर के पास हुई थी. सूत्रों ने बताया कि पुलिस द्वारा न्यायाधीश के खिलाफ मामला दर्ज करने की अनुमति मांगे जाने के बाद न्यायालय ने प्रशासनिक स्तर पर यह आदेश जारी किया. मामले में मृतक जयबालकृष्णन (55) के परिजनों द्वारा चेरानेल्लूर थाने के बाहर विरोध-प्रदर्शन किए जाने के बाद नाबालिग आरोपी को दोबारा हिरासत में ले लिया गया और रविवार को ही जमानत पर रिहा किया गया था.
दिल्ली भाजपा की अहम मीटिंग जारी है, जिसकी  अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा कर रहे हैं. बैठक में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनकी कैबिनेट के मंत्री और विधायक मौजूद हैं बैठक में राजधानी में चल रहे विरोध प्रदर्शन और विपक्ष के आपत्तिजनक बयान के खिलाफ भाजपा के प्रदर्शनों की रणनीति पर चर्चा हो सकती है. करें किस मुद्दे पर चर्चा हो सकती है.
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार भाटापारा जिले में सोमवार को एक यात्री बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए. पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना सिमगा पुलिस थाना क्षेत्र के तहत दरचुरा गांव के पास सुबह करीब 5.30 बजे हुई, जब रॉयल कंपनी द्वारा संचालित बस अंबिकापुर से रायपुर जा रही थी. उन्होंने बताया कि एक ट्रक खराब होकर सड़क पर खड़ा था. अधिकारी के अनुसार आने वाले वाहन चालकों को सतर्क करने के लिए इसके चारों ओर संकेतक भी रखा गया था, लेकिन बस चालक उसे देख नहीं पाया और बस ट्रक से टकरा गई. बस में कुल 22 लोग यात्रा कर रहे थे, जिसमें से तीन की मौत हो गई और आठ लोग घायल हो गए.
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में कम से कम 6 आतंकवादी मारे गए हैं और 2 जवानों की मौत हो गई. सेना ने यह जानकारी दी. सेना की ओर से रविवार को जारी बयान के अनुसार, यह घटना शनिवार को डेरा इस्माइल खान जिले के जरकानी इलाके में खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए अभियान के दौरान हुई. मृतक जवानों की पहचान 36 वर्षीय नायक गुलाम मुर्तजा और 30 वर्षीय सिपाही तासीर अहमद के रूप में की गई है.
जम्मू रेलवे स्टेशन के पास एक बाजार में भीषण आग लगने से करीब 40 दुकानें जलकर खाक हो गईं. अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. आग के कारण बाजार का चहल-पहल वाला व्यावसायिक इलाका मलबे में तब्दील हो गया. अधिकारियों के अनुसार, रविवार रात करीब साढ़े 10 बजे शिव मार्केट में आग लगी. इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. आग करीब पांच घंटे तक धधकती रही। इससे बड़े पैमाने पर तबाही हुई और कई दुकानदारों को भारी नुकसान पहुंचा.
भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देशवासियों को वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं दीं और कहा कि महर्षि वाल्मीकि के विचार भारतीय संस्कृति और विरासत के मूल में हैं.
दिल्ली के संसद भवन में ‘संविधान सदन’ के सेंट्रल हॉल में आज से 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम का आगाज होगा, जो कल भी जारी रहेगा. इसमें ब्रिक्स के सदस्य और पार्टनर देशों के संसदीय नेता शिरकत करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी इसमें शिरकत करेंगे और देशों के प्रतिनिधिमंडलों के नेताओं से मुलाकात करेंगे.
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल आज चंडीगढ़ दौरे पर रहेंगे. वेणुगोपाल आज दिनभर पंजाब कांग्रेस संगठन की बैठकें लेंगे और नेताओं से मुलाकात करेंगे. 4 नवंबर को राहुल गांधी के पंजाब दौरे और रैली को लेकर पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष परगट सिंह समेत अन्य कांग्रेसी नेताओं के साथ विचार-विमर्श भी करेंगे. 
फेस्टिवल सीजन में देश में LPG सिलेंडरों की सप्लाई प्रभावित हो सकती है. LPG डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (LDAI) आज अपनी मांगों को लेकर आंदोलन करेगी. एसोसिएशन से जुड़े वितरक आज पूर्वी दिल्ली के CBD ग्राउंड में दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक धरना प्रदर्शन करेंगे. 
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ उत्तर प्रदेश की सुल्तानपुर कोर्ट आज फैसला सुनाएगी. साल 2018 से यहां राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का केस चल रहा है. उन पर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है, जिसकी शिकायत करते हुए स्थानीय भाजपा नेता ने केस दर्ज कराया था.
watch | Delhi | Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi leaves from his residence for Sultanpur He will appear before a Special MP/MLA Court in Sultanpur for the verdict in a 2018 criminal defamation case https://t.co/6haccJ93um
 
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News