8,000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाला Vivo का पावरफुल स्मार्टफोन, भारत में कब होगा लॉन्च? – Jagran

वीवो अपनी Vivo X500 सीरीज को नवंबर में भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है, जिसमें Vivo X500, X500 Pro और X500 Pro Max शामिल हैं।
Vivo X500 Series भारत में कब होगी लॉन्च?
Vivo X500 सीरीज नवंबर में भारत में होगी लॉन्च।
MediaTek Dimensity चिपसेट और Zeiss कैमरा से लैस होंगे फोन।
भारत में शुरुआती कीमत लगभग 95,000 रुपये होने की उम्मीद।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वीवो भारत में Vivo X500 सीरीज लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी पिछले महीने चीन में Vivo X500, X500 Pro और X500 Pro Max को लॉन्च किया है। अब ये स्मार्टफोन इंडियन मार्केट में भी लॉन्च किए जाने की तैयारी चल रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो वीवो का अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन नवंबर में इंडिया में एंट्री करेगा। Vivo X500 सीरीज नवंबर में इंडिया में लॉन्च होगी।
SmartPrix ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि Vivo X500, Vivo X500 Pro और Vivo X500 Pro Max स्मार्टफोन भारत में नवंबर के अंत में लॉन्च हो सकते हैं। इंडस्ट्री सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में बताया गया है कि कंपनी इस सीरीज के तीनों स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च करेगी। हालांकि, वीवो ने फिलहाल इन्हें लॉन्च किए जाने को लेकर कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया है। Vivo X500 Pro और Vivo X500 Pro Max स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट में आज लॉन्च होने हैं।
Vivo X500 Series
Vivo X500 सीरीज चीन में पहले ही लॉन्च हो चुकी है। इस सीरीज के तीनों स्मार्टफोन MediaTek के लेटेस्ट चिपसेट के साथ लॉन्च किए गए हैं। इसके साथ ही Vivo के स्मार्टफोन एंड्रॉयड 17 पर आधारित OriginOS 7 के साथ इंडियन मार्केट में बिक्री के लिएउपलब्ध होंगे। Vivo X500 को मीडियाटेक के Dimensity 9600M प्रोसेसर और प्रो लाइनअप के दोनों फोन Dimensity 9600 Pro चिपसेट के साथ लॉन्च किए जाएंगे।
इस सीरीज का सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन Vivo X500 Pro Max है, जो 200 MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा के साथ आएगा। इसके साथ ही यह फोन Zeiss के 400mm टेलीकन्वर्टर किट के साथ मार्केट में एंट्री करेगा।
वीवो ने फिलहाल Vivo X500 सीरीज के इंडिया लॉन्च को लेकर कुछ भी ऑफिशियल जानकारी शेयर नहीं की है। ऐसे में कीमत को लेकर अंदाजा लगाना फिलहाल थोड़ा मुश्किल है। ग्लोबल स्टोरेज चिप की शॉर्टेज के चलते यह तो कन्फर्म है कि वीवो के अपकमिंग फोन हाई प्राइस रेंज में लॉन्च किए जा सकते हैं।
चीन की बात करें तो Vivo X500 को 5,499 युआन (करीब 79,000 रुपये) की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। वहीं, Vivo X500 Pro को 6,499 युआन (करीब 93,000 रुपये) और Vivo X500 Pro Max को 6,999 युआन (करीब 1,00,000 रुपये) की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है।
इंडियन प्राइस की बात करें तो इंपोर्ट ड्यूटी और अन्य चार्ज के साथ यह सीरीज चीन के मुकाबले कुछ ज्यादा कीमत के साथ पेश हो सकती है। उम्मीद है कि भारत में इस सीरीज को 95,000 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- 10,000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का नया फोन, मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड; 30 अक्टूबर को होगा लॉन्च

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News