हार्ले-डेविडसन भारतीय बाजार के लिए अपनी 440 सीरीज को आगे बढ़ा रही है। दरअसल, अब कंपनी की अपकमिंग स्प्रिंट 440 को बिना किसी कवर (कैमफ्लाज) के देखा गया है। दरअसल, यह मोटरसाइकिल अब डीलरशिप पर पहुंचना शुरू हो गई है। इसके लेटेस्ट फोटोज में इस नई क्रूजर बाइक का एकदम क्लियर लुक देखने को मिला है। इन फोटोज से इसकी डिटेल का भी खुलासा हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसे दिसंबर 2026 या 2027 की शरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। चलिए अब इसकी डिटेल के बारे में जानते हैं।
बिना कवर वाली यह मोटरसाइकिल, X440 रोडस्टर के मुकाबले एक क्रूजर जैसी दिखती है। इसमें नया फ्यूल टैंक, राइडर के लिए स्कूपड सिंगल-पीस सीट और पीछे की तरफ मुड़े हुए हैंडलबार दिए गए हैं। बाइक में काफी जगह पर ब्लैक फिनिश का इस्तेमाल किया गया है, जिसे इंजन के शाइनिंग फिनिश वाले हिस्सों और एग्जॉस्ट पर लगी ब्राइट हीट शील्ड से एक शानदार कंट्रास्ट मिलता है। X440 की तुलना में इसका एग्जॉस्ट भी बिल्कुल नया है।
₹ 7 लाख से शुरू
₹ 1.15 – 1.29 लाख
₹ 1.83 – 1.94 लाख
₹ 1.87 – 2.24 लाख
₹ 89,748 – 97,335
₹ 3.58 – 3.88 लाख
इस ब्लैक मोटरसाइकिल के टैंक पर ऑरेंज बॉर्डर वाले ग्राफिक्स हैं, जिनके बीच हार्ले-डेविडसन का नाम साफ तौर पर लिखा है। इसके नए साइड पैनल पर स्प्रिंट की ब्रांडिंग भी देखी जा सकती है, जो इस बात की पुष्टि करती है कि यह वही मोटरसाइकिल है जिसे पहले टीजर में दिखाया गया था। दूसरी मोटरसाइकिलों के टैंक पर ब्लू, ग्रे और रेड कलर की फिनिश भी दिखाई दे रही है।
मोटरसाइकिल के फ्रंट लुक की बात करें तो इस एंट्री-लेवल क्रूजर में एक गोल हेडलैंप है, जिसके चारों तरफ शाइनिंग ट्रिम दी गई है। इसके साथ अलग-अलग टर्न इंडिकेटर्स और एक कॉम्पैक्ट फ्रंट मडगार्ड भी है। हेडलैंप असेंबली पूरी तरह से खुली हुई है। इसमें कोई बड़ी विंडस्क्रीन नहीं है, जिससे इसका फ्रंट लुक काफी सिंपल लगता है।
राइडर की सीट वाले हिस्से में एक डिप है, जिसके पीछे पिलियन के लिए थोड़ा उठा हुआ हिस्सा है। ऊपर उठे हुए और पीछे की तरफ मुड़े हुए हैंडलबार के साथ, यह एक ऐसी राइडिंग पोजीशन बनाती है जो कम्फर्टेबल सफर के लिए एकदम सही है। इसका व्हीलबेस X440 से ज्यादा लगता है, और इसके रेक एंगल में भी बदलाव किया गया है।
हार्ले-डेविडसन स्प्रिंट 440 की सेफ्टी
X440 की तुलना में इसके फुटपेग थोड़े आगे की तरफ लगे हैं। हालांकि, ये इंजन के काफी करीब हैं। हैंडलबार के ऊपर एक गोल इंस्ट्रूमेंट कंसोल लगा है, जो राइडर की तरफ झुका हुआ । ठीक वैसा ही जैसा X440 में मिलता है। फोटोज में इसके स्विचगियर और ट्रेडिशनल चाबी वाले इग्निशन सिस्टम को भी देखा जा सकता है। इसके फ्रंट में USD फोर्क्स, पीछे की तरफ ट्विन शॉक एब्जॉर्बर और एलॉय व्हील्स दिए गए हैं। बाइक के आगे और पीछे दोनों तरफ डिस्क ब्रेक लगे हैं, और सामने के पहिए पर ABS सेंसर रिंग भी देखी जा सकती है।
हार्ले-डेविडसन स्प्रिंट 440 का इंजन
माना जा रहा है कि स्प्रिंट 440 में X440 वाला 440cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-ऑयल-कूल्ड इंजन और 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया जाएगा। X440 में यह इंजन 27 bhp की पावर और 38 Nm का टॉर्क जनरेट करता है, लेकिन स्प्रिंट के लिए इसके आउटपुट आंकड़े क्या होंगे, या गियरिंग और ट्यूनिंग में कोई बदलाव किया जाएगा या नहीं, फिलहाल इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। वहीं, इसकी कीमत की बात करें तो ये एक एंट्री लेवल बाइक होगी, जिससे इसकी कीमत X440 से कम हो सकती है।
नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play