मुख्य बातें
DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए दिवाली से पहले बड़ी खुशखबरी है। केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में 3 फीसदी बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में इस फैसले पर मुहर लगाई गई। इस बढ़ोतरी के बाद केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता मूल वेतन का 60 फीसदी से बढ़कर 63 फीसदी हो गया है। नई दर 1 जुलाई 2026 से प्रभावी मानी जाएगी। सरकार के इस फैसले से केंद्रीय कर्मचारियों की मासिक सैलरी में इजाफा होगा, जबकि पेंशनभोगियों को भी महंगाई राहत बढ़ने का फायदा मिलेगा। DA और DR में बढ़ोतरी के लिए सरकार ने 10,016 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। केंद्र सरकार के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के फैसले से करीब 48 लाख केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनभोगियों को फायदा मिलेगा। DA में बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों की मासिक सैलरी में कितना इजाफा होगा ? आइए जानते हैं —
केंद्र सरकार साल में दो बार यानी जनवरी और जुलाई में महंगाई भत्ते और महंगाई राहत की दरों में संशोधन करती है। इसका उद्देश्य बढ़ती महंगाई के असर को कम करना है। इस बार जुलाई 2026 के संशोधन के तहत DA में 3 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। इससे पहले कर्मचारियों को मूल वेतन का 60 फीसदी महंगाई भत्ता मिल रहा था, जो अब बढ़कर 63 फीसदी हो गया है।
DA में 3 फीसदी की बढ़ोतरी का सीधा फायदा कर्मचारियों की सैलरी पर पड़ेगा। उदाहरण के तौर पर, अगर किसी कर्मचारी का मूल वेतन 30,000 रुपये है, तो पहले उसे 18,000 रुपये महंगाई भत्ता मिलता था। अब 63 फीसदी की दर से यह रकम बढ़कर 18,900 रुपये हो जाएगी। यानी कर्मचारी को हर महीने 900 रुपये अतिरिक्त मिलेंगे। इसी तरह, मूल वेतन जितना अधिक होगा, DA में बढ़ोतरी के कारण मिलने वाली अतिरिक्त रकम भी उतनी ही ज्यादा होगी।
महंगाई भत्ता (डीए) केंद्र सरकार के कर्मचारियों को दिया जाने वाला अतिरिक्त भत्ता है। इसका मकसद महंगाई के कारण कर्मचारियों की खरीदारी क्षमता पर पड़ने वाले असर को कम करना है। इसकी गणना कर्मचारी के मूल वेतन के प्रतिशत के आधार पर की जाती है। DA में बढ़ोतरी होने पर कर्मचारियों की कुल मासिक सैलरी में इजाफा होता है। वहीं, पेंशनभोगियों को महंगाई राहत (DR) का लाभ मिलता है। नई दर लागू होने की तारीख के आधार पर कर्मचारियों को एरियर भी मिल सकता है।
वर्षा पाठक लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं और पिछले 4 सालों से इस संस्थान से जुड़ी हुई हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें लगभग 8 साल का अनुभव है। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। बिहार की रहने वाली वर्षा वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी, टैक्स, बजट, एक्सप्लेनर, इंटरव्यूज और कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़ी खबरों की समझ है। जटिल आर्थिक विषयों को सरल, तथ्यात्मक और पाठकों के लिए उपयोगी भाषा में प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की विशेषता है। हिन्दुस्तान से पहले वर्षा दैनिक भास्कर (प्रिंट), मनी भास्कर और नेटवर्क18 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं। उन्हें फील्ड रिपोर्टिंग का अनुभव भी है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्षा को मनी भास्कर में सबसे अधिक UVs-PVs का पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा, लाइव हिन्दुस्तान में भी वर्षा का टॉप परफॉर्मेंस रहा है और इसके लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play