Bhagalpur News: बांका से संतोष की रिपोर्ट बांका। प्रखंड क्षेत्र के मालडीह पंचायत स्थित करहरिया शिव मंदिर में मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर मंदिर परिसर से साउंड बॉक्स, एंप्लीफायर सहित गाजे-बाजे से संबंधित अन्य सामान लेकर फरार हो गए। बुधवार की सुबह जब मंदिर के पुजारी पूजा-अर्चना के लिए शिवालय पहुंचे तो वहां सामान गायब देखकर दंग रह गए। इसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी। मंदिर से चोरी की खबर फैलते ही ग्रामीणों की भीड़ परिसर में जुट गई। ग्रामीणों के अनुसार, मंदिर में पूजा-पाठ और धार्मिक आयोजनों के दौरान गाजे-बाजे के सामान का उपयोग किया जाता था।
चोरी की घटना से ग्रामीणों में नाराजगी है। पुजारी और ग्रामीणों ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को दी जा रही है। ग्रामीणों ने पुलिस से मामले की जांच कर चोरी गए सामान की बरामदगी और अज्ञात चोरों की पहचान करने की मांग की है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play